प्रैक्टिकल की ज्यादा फीस लिए जाने पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने लौटाने के दिए आदेश
उदय भूमि ब्यूरो
पिलखुवा।
स्थानीय लाला शंभू दयाल डीएवी पब्लिक स्कूल अब प्रत्येक छात्र की प्रैक्टिकल परीक्षा की अतिरिक्त फीस को लौटाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक ने अपने एक आदेश में छात्रों से अवैध रूप से 50 लिया गया अतिरिक्त शुल्क अब प्रत्येक छात्र को वापस करने के आदेश विद्यालय को दिए है। यह आदेश विद्यालय के अभिभावक संदीप मित्तल विजेंद्र मित्तल आयुष तिवारी संजय कुमार वर्मा विमल कंसल निवासी पिलखुआ द्वारा जनसुनवाई पोर्टल पर की गई शिकायत के संदर्भ में संज्ञान लेते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक ने दिए। आपको बता दें कि बोर्ड प्रैक्टिकल शुल्क 150 निर्धारित है लेकिन कॉलेज द्वारा 150 के स्थान पर रुपए 200 लिए गए थे। जिसका अभिभावकों ने विरोध किया था लेकिन कॉलेज प्रबंधन द्वारा शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया था। विद्यालय प्रबंधन द्वारा कोई सुनवाई न किए जाने के कारण परेशान अभिभावकों ने अपनी शिकायत जन सुनवाई पोर्टल पर दर्ज कराई थी। जिसकी सुनवाई के फलस्वरूप अब छात्रों को यह अतिरिक्त फीस लौटाने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही सी बी एस ई के क्षेत्रीय निदेशक नोएडा गौतम बुध नगर को आवश्यक कार्यवाही के लिए पत्र प्रेषित किया है। एलएसडीडीएवी पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल को आदेश किया है की बोर्ड प्रैक्टिकल फीस की 50 अधिक लिए गए शुल्क को अभिलंब अभिभावकों को वापस किया जाना सुनिश्चित किया जाए। इस आदेश के बाद छात्रों एवं अभिभावकों में खुशी है।
———
बॉक्स
यह अधिक शुल्क अनेक छात्रों से लिया गया था इसमें कक्षा 12 के उत्तीर्ण छात्र अपने ट्रांसफर सर्टिफिकेट कटवा कर कॉलेज से चले गए हैं। ऐसे में इन छात्रों से संपर्क करना तथा उन्हें बुलाकर शुल्क की वापसी करना विद्यालय के लिए एक चुनौती है। शिकायत कर्ता संदीप मित्तल ने बताया कि विद्यालय को इस तरह अधिक शुल्क नंही वसूलना चाहिए था। उन्होंने कॉलेज प्रधानाचार्य से अधिक शुल्क लिए जाने की शिकायत की थी। लेकिन उनकी एक नंही सुनी गई थी। यह छात्र हित की जीत है।
















