म्युनिसिपल कमिश्रर ने वसुंधरा जोन का किया निरीक्षण
गाजियाबाद। शहर के सभी मुख्य मार्गों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए लिए नगर निगम ने सख्ती शुरू कर दी है। जल्द ही बार्डर क्षेत्र में सड़कों पर फैले अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम कार्रवाई करेगा। दुकानों के बाहर फैलाए गए अस्थाई अतिक्रमण, दुकानों के सामने पड़ा सामान हटाने के लिए व्यापारियों को अल्टीमेंटम दे दिया गया है। अगर व्यापारियों ने जल्द ही खुद अतिक्रमण नही हटाया तो नगर निगम सामान जब्ती के साथ जुर्माना भी वसूल करेगा। म्युनिसिपल कमिश्रर महेंद्र सिंह तंवर ने बार्डर इलाके के साथ वसुंधरा जोन के कई स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान दिल्ली बार्डर, आनंद विहार और महाराजपुर बार्डर पर फैले अतिक्रमण को हटाने का निर्देश दिये। इस दौरान मकनपुर में निगम की रिक्त पड़ी जमीन की पैमाइश कराने का निर्देश जारी किया।
म्युनिसिपल कमिश्रर महेंद्र सिंह तंवर सोमवार सुबह करीब 8 बजे वसुंधरा जोन के अंतर्गत मकनपुर, वैशाली, वसुंधरा, झंडापुर, महाराजपुर होते हुए आनंद विहार गाजियाबाद एंट्री तक निरीक्षण किया गया। 
निरीक्षण के दौरान म्युनिसिपल कमिश्रर द्वारा सबसे पहले मकनपुर विद्यालय का नरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के जीर्णोद्धार के साथ विद्यालय परिसर में शौचालय का निर्माण कराने का आदेश दिया। इसके अलावा म्युनिसिपल कमिश्रर ने मकनपुर विद्यालय के पीछे रिक्त पड़ी नगर निगम की जमीन की पैमाइश कराने का आदेश अपर नगर आयुक्त आरएन पांडेय को दिया। इसके बाद म्युनिसिपल कमिश्रर का काफिला वसुंधरा सर्विस रोड को बुध चौक पर पहुंचा और बुध चौक तक सफाई का कार्य कराने का निर्देश जारी किया। इसके अलावा झंडापुर रोड पर बनाए गए साइकिल ट्रैक को दुरस्त करने का निर्देश दिया गया। अंत में म्युनिसिपल कमिश्रर ने आनंद विहार गाजियाबाद एंट्री पर सेंट्रल वर्ज के सौंदर्यीकरण करण कार्य के साथ अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया। उन्होने कहा अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम लगातार कार्रवाई करता रहेगा। इसमें कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जल्द ही अतिक्रमण नही हटाया गया तो नगर निगम सामान जब्तीकरण के साथ-साथ जुर्माना भी वसूल करेगा। इस दौरान एसबीएम के नोडल अधिकारी अरुण कुमार मिश्रा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथिलेश व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
















