अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ एक्शन में आया सिंचाई विभाग

सड़कों किनारे लगाए अवैध 40 होर्डिंग तोड़े

गाजियाबाद। जनपद में अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ सिंचाई विभाग एक्शन में नजर आ रहा है। सिंचाई विभाग ने शनिवार को नंदग्राम और राजनगर एक्सटेंशन में अवैध होर्डिंग्स हटाए गए। जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे। ऐसे में सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता नीरज लांबा के नेतृत्व में टीम ने नंदग्राम और राजनगर एक्सटेंशन में कार्रवाई की। इसके पहले नगर निगम से अवैध होर्डिंग्स की जानकारी ली गई। जनपद में विभिन्न स्थानों पर होर्डिंग्स लगाए गए हैं। कहीं पर सरकारी अनुमति से तो कहीं अवैध तरीके से होर्डिंग्स लगे हैं। अवैध के अलावा उन होर्डिंग्स को भी हटाया जा रहा है, जिनकी अनुमति अवधि समाप्त हो चुकी है। शहर में नगर निगम इस बावत जानकारी उपलब्ध करा रहा है। सिंचाई विभाग का कहना है कि यह अभियान जारी रहेगा। सिंचाई विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 40 होर्डिंंग को जेसीबी चलाकर ध्वस्त कर दिया। गैस कटर से होर्डिंग काटकर उन्हें जब्त कर लिया गया। शहर में विभिन्न स्थानों पर होर्डिंग्स लगाए गए हैं। कहीं पर सरकारी अनुमति से तो कहीं अवैध तरीके से होर्डिंग्स लगे हैं। इन अवैध होर्डिंग के खिलाफ अब हटाने के लिए अभियान शुरू किया गया है। शहर का बदरंग करने वाले अवैध रूप से लगाए गए इन होर्डिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई अब जारी रहेगी। अवैध के अलावा उन होर्डिंग्स को भी हटाया जा रहा है, जिनकी अनुमति अवधि समाप्त हो चुकी है। शहर में नगर निगम इस मामले में जानकारी करने के बाद कार्रवाई की गई। सिंचाई विभाग की ओर से अवैध होर्डिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई के लिए अभियान जारी रहेगा।