उदय भूमि ब्यूरो
पिलखुआ।
नवरात्रों के पावन पर्व शुरू होते ही आज पहले दिन सोशल मीडिया पर भी धर्म के संदेशों शुभकामनाओं तथा ऑडियो वीडियो संदेश की धूम रही। मैय्या के फोटो म्यूजिकल संदेश तथा विभिन्न प्रकार के आकर्षक मैसेज के माध्यम द्वारा एक दूसरे को बधाई दी गई। हालांकि व्यक्तिगत रूप से शुभकामनाएं देने वालो की संख्या बहुत काम रही।
मंदिरों में बढ़ गई रौनक
नवरात्रि के पहले दिन मंदिर में मातारानी के दर्शन के लिएं भक्तो का सुबह से लेकर शाम तक आना जाना लगा रहा। मंदिर प्रांगण में रौनक छा गई। सपनावत स्थित मंदिर पर सुबह से ही दूर दर्ज से लोग मैय्या का आशीर्वाद व दर्शनार्थ जुटने लगे। लाखन गांव में माता के प्राचीन मंदिर में भक्तों ने पूजा अर्चना की।
















