एक दौड़ सरदार पटेल के नाम कार्यक्रम में सैकड़ो बच्चों ने लगाई दौड़
गाजियाबाद। खेल स्वास्थ्य को सुधारने और बनाए रखने, मानसिक कौशल और एकाग्रता स्तर के साथ ही सामाजिक और वार्तालाप या संवाद कौशल को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। स्वास्थ्य को मजबूत बनाने के लिए हमारे जीवन में खेलों का एक अह्म हिस्सा है, क्योंकि खेलों से हमारा शरीर स्वस्थ्य रहता है। 
यह बातें सरदार पटेल की जंयती पर भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, महामंत्री पप्पू पहलवान के नेतृत्व में समाधान शक्ति सामाजिक संस्था द्वारा लोहिया पार्क में आयोजित एक दौड़ सरदार पटेल के नाम कार्यक्रम में पहुंचे दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बलदेव राज शर्मा ने अपने संबोधन में कहीं। 
उन्होने कहा अच्छा खिलाड़ी अपने खेल के प्रति दिलचस्पी, उत्सुकता और सीखने की चाह रखता है। अच्छे खिलाड़ी को अपनी काबिलियत पर पूरा भरोसा होता है। टीमवर्क अच्छे खिलाड़ी का महान गुण होता है। एक दौड़ सरदार पटेल के नाम कार्यक्रम में सैकड़ो बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रथम पुरस्कार शील्ड मूकन्दर ने 11 हजार रूपये जीता। 5 बच्चों को 1100 रूपए का पुरूस्कार एवं मेडल दिया गया। सभी प्रतिस्पर्धीयो को सर्टिफिकेट बांटे गये। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि हर इंसान के अंदर एक खिलाड़ी होना चाहिए और जीवन में एक खेल को जरूर अपनाना चाहिए। 
एक अच्छा खिलाड़ी अपने खेल के माध्यम से अपने परिवार व देश का नाम गौरवांवित करता है। खेलों से हमारा शारीरिक विकास तो होता ही है, साथ ही मानसिक विकास भी होता है। इस दौरान क्षेत्रीय महामंत्री अशोक मोंगा, महामंत्री सुशील गौतम, राकेश गुप्ता, भाजपा नेता प्रवीण भाटी, भाजपा नेता दीपक राघव,भाजपा नेता राहुल शर्मा, भाजपा नेता श्याम शर्मा, भाजपा नेता संदीप पाल, मदन राय, राम कुमार बंसल, सोशल वेलफेयर सोसायटी अध्यक्ष डीन कौल, प्रेम त्यागी, आरपी सिंह, आदित्य सिंह, रोशन लाल, प्रशांत ठाकुर, हरीश गौड़, सिमल शर्मा, दीपक पराशर, संजीव राजपूत, विपिन डागर, विकास माथुर, सुमन सती, अनु चौधरी, कविता, मदन राय, आनंद गुप्ता, अलोक शर्मा, किरण पाल मावी, ललित चौधरी, आतिश शर्मा, पवन शमा, रमनजीत, गोपाल सिसोदिया, वीरू शर्मा, सुरेंद्र, शुभा चौधरी, इमरान चौधरी, देवंदेर भाटी, पंकज भरद्वाज,अनिल डागर, प्रतीक माथुर आदि लोग उपस्थित रहे।
















