प्रो रामगोपाल को बनाया राज्य सभा प्रत्याशी, हर्ष

उदय भूमि ब्यूरो
बरेली। समाजवादी पार्टी द्वारा पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. राम गोपाल यादव को राज्य सभा का प्रत्याशी बनाए जाने पर खुशी का इजहार करते हुए पार्षद मुशर्रफ ने कहा कि प्रो रामगोपाल यादव ने सपा को नयी ऊंचाई प्रदान की है। वो सपा के एक प्रबुद्ध और प्रखर नेता हैं। उन्होंने हमेशा समाजवादी विचार धारा को आगे बढ़ाया है। सपा द्वारा उन्हें राज्य सभा प्रत्याशी बनाए जाने पर बधाई दी है। वार्ड नंबर 79 ,चकमहमूद नगर के सपा पार्षद मुशर्रफ ने कहा कि प्रो रामगोपाल यादव को राज्य सभा प्रत्याशी पद पर जीत के लिए दुआ करते हैं। कहा कि सपा पार्टी की प्रो रामगोपाल यादव रीढ़ की हड्डी हैं। उनके जीतने से सपा पार्टी और मजबूत होगी और आगामी चुनाव में इसका फायदा भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश सरकार में गुंडा राज चल रहा है। आम आदमी परेशान है। महिलाओं और बेटियों पर अत्याचार हो रहा है। इसलिए जनता का झुकाव भी अब सपा पार्टी की तरफ हो रहा है।