बाजार में आए गेहूं की उन्नत बीज, रवि की बुवाई शुरू

उदय भूमि ब्यूरो
पिलखुआ।
आजकल गांव देहात में किसान रबी की फसल की बुआई की तैयारी में जुट गए हैं। खेतों को तैयार कर गेहूं बोने की तैयारी चल रही है। कुछ लोग पलेवा कर रहे हैं। इसी को लेकर बाजार में बीज की दुकानों पर अगेती किस्म के गेहूं के बीज भी आ गए हैं। बाजार में बीज विक्रेताओं के यहां नई रिसर्च वैरायटी तथा अगेती किस्म की अन्य वैरायटी के बीज आ चुके हैं। पिलखुआ नगर के जाने-माने बीज विक्रेता चौहान बीज भंडार के प्रोपराइटर मनोज चौहान ने बताया कि इस समय अगेती किस्म के 2967, 343, 3086, 550, 330, डब्लू 17 तथा आशीर्वाद ब्रांड के बीजों की मांग है। यह अगेती किस्में नवंबर माह के प्रथम सप्ताह तक बोई जाती है। रिसर्च वैरायटी मे कोहिनूर केरल 432 तथा पायनियर की 45 एस 46 वैरायटी इस समय बोने के लिए उपयुक्त है। निकटवर्ती गांव खेड़ा के प्रतिष्ठित किसान लंबरदार भूपेंद्र सिंह ने बताया कि इस समय 330 और आशीर्वाद वैरायटी पैदावार के हिसाब से अच्छी वैरायटी है। लेकिन इसके बीज बाजार में 40 रूपए प्रति किलो के आसपास मिल रहे हैं। जबकि अन्य वैरायटी 28 रूपए से 30 रूपए किलोग्राम के बीच है। रिसर्च वैरायटी बीजों की पैदावार अधिक आती है। लेकिन इनके बीच और भी महंगे मिलते हैं।