दादरी ब्लॉक के गावों को बिसरख ब्लॉक में जोड़े जाने का विरोध की सुलगने लगी चिंगारी

गांव गांव विरोध में शुरू हुआ हस्ताक्षर अभियान

उदय भूमि ब्यूरो
धौलाना। दादरी ब्लॉक के 18 गांवों को बिसरख ब्लॉक से जोड़े जाने का विरोध अब गांव गांव जमीन पर दिखाई देने लगा है। अब यह एक मुहिम का रूप लेने लगी है। गांव गांव विरोध के लिए हस्ताक्षर अभियान भी प्रारंभ हो चुका है। साठा चौरासी परिवार के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने क्षेत्र के सभी ग्रामीणों से अपील की है। कि चाहे वह किसी भी राजनीतिक दल से संबंधित हो। लेकिन इस मुहिम में छेत्र का साथ दें। जनता ने इस मुहिम की बागडोर प्रधान हरेंद्र सिंह को सौंप दी है। हरेंद्र प्रधान ने ऊंचा गांव खंगोड़ा सिद्धिपुर बिसहड़ा जैत्वार पुर गांव में डोर टू डोर संपर्क किया।युवक वर्ग से आगे आने की अपील की। साठा चौरासी परिवार के मुखिया बॉबी ठेकेदार के नेतृत्व में भी संपर्क अभियान की शरूआत की गई।सिद्धिपुर से अनिल राणा बिसहादा से प्रताप सिंह एडवोकेट राजा सिसोदिया जितवारपुर दुष्यंत राणा ऊंचा गांव ब्रजराज सिंह पवन शर्मा टीटू महाराणा लोकेश ठाकुर सचिन राणा मोहित राणा भीष्म शर्मा बलवीर सिंह गौरव पवार सुमित राणा धर्मेंद्र गहलोत ललित राणा ऊंचा गांव व क्षेत्र के अनेक लोगों ने मिलकर हस्ताक्षर अभियान प्रारंभ किया।तथा बैठक की आगे की रणनीति पर विचार विमर्श किया। प्रधान हरेंद्र सिंह ने कहा कि यह उनके अस्तित्व की लड़ाई है तथा किसी भी प्रकार से दादरी ब्लॉक से हटा कर बिसरख गांव में इन गांवों को जोडऩा सरासर अन्याय पूर्ण हैं। इसके लिए प्रत्येक राजनीतिक प्रतिनिधि सामाजिक व्यक्तियों से भी संपर्क किया जाएगा। जो जनप्रतिनिधि उनकी न्याय संगत बातों का विरोध करेंगे अथवा सहयोग नहीं करेंगे जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने एक प्रतिनिधिमंडल गठित करने का आह्वान करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ जाकर इन गांवों की समस्याओ के लिए सुझाव रखा।