तरुण मिश्र ने अस्वस्थ रामनरेश तिवारी का हाल-चाल जाना

लखनऊ। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण मिश्र ने गुरुवार को प्रयागराज में महासभा के बौद्धिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक पंडित रामनरेश तिवारी से मुलाकात कर उनका हाल-चाल पूछा। पिछले कुछ समय से वह अस्वस्थ चल रहे हैं। हाल ही में वह अपना इलाज कराकर दिल्ली से प्रयागराज लौटे हैं। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के महामंत्री तरुण मिश्र ने पंडित रामनरेश तिवारी के आवास पर जाकर उनका हाल-चाल लिया। मिश्र ने उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की। तरुण मिश्र ने बताया कि संगठन के बौद्धिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक पं. रामनरेश तिवारी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे हैं। संगठन की मजबूती के लिए वह हमेशा प्रयासरत रहे हैं। दिल्ली से उपचार कराकर लौटने के बाद उनके स्वास्थ्य में सुधार आया है।