यूपी विधान सभा चुनाव : पहले चरण का मतदान, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव के पहले चरण के लिए गुरुवार को मतदान जारी है। 11 जिलों की 58 सीट के लिए वोटिंग चल रही है। दोपहर एक बजे तक 35.03 प्रतिशत मतदान हो गया था। मतदान प्रक्रिया शाम 6 बजे तक चलेगी। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था बेहद चाक-चौबंद है। शांति व्यवस्था बनाए रखने को पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यूपी में 7 चरण में विधान सभा चुनाव संपन्न कराया जाना है। पहले चरण में 11 जनपदों में 58 सीट के लिए वोटिंग हो रही है। गुरुवार को तड़के साढ़े 5 बजे मोक पॉल कराया गया।

तदुपरांत प्रात: 7 बजे से मतदान शुरू किया गया। पहले का मतदान पूर्ण होने पर योगी सरकार के 9 मंत्रियों की किस्मत का फैसला ईवीएम में बंद हो जाएगी। पहले चरण में मतदान के प्रति मतदाताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। मतदाता सुबह से लाइन लगाकर मतदान केंद्रों पर पहुंच गए थे। शामली में दोपहर एक बजे तक कुल 35.05 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया। शामली में सर्वाधिक 41.16 प्रतिशत वोट पड़े थे। जबकि सबसे कम मतदान गौतमबुद्धनगर जनपद में सिर्फ 30.53 प्रतिशत रहा।

एक बजे तक शामली में 41.16, मुजफ्फरनगर में 35.73, मेरठ में 34.51, बागपत 38.01, गाजियाबाद 33.40, हापुड़ 39.97, गौतमबुद्धनगर में 30.53, बुलंदशहर में 37.03, अलीगढ़ में 32.07, मथुरा में 36.26 तथा आगरा में 36.93 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इससे पहले कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के मध्य 58 सीटों पर पहले 4 घंटे में 20.03 प्रतिशत मतदान हुआ। पहले 2 घंटे में जहां 7.93 प्रतिशत वोट पड़े थे, वहीं अगले 2 घंटे में मतदान प्रतिशत दोगुने से अधिक बढ़ गया। 11 बजे तक कुल 20.03 प्रतिशत मतदान हुआ।

शामली में सर्वाधिक 22.83 प्रतिशत वोट तो सबसे कम 17.91 प्रतिशत वोट अलीगढ़ में पड़े। सुबह 9 से 11 बजे से बीच में आगरा में 20.30, अलीगढ़ में 19.91, बागपत में 22.30, बुलंदशहर में 21.34, गौतमबुद्ध नगर में 19.23, गाजियाबाद में 18.24, हापुड़ में 22.80, मथुरा में 20.73, मेरठ में 18.54, मुजफ्फरनगर में 22.65 तथा शामली में 22.83 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वोटिंग के कारण सभी 11 जनपदों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है।