वोटिंग-डे : गाजियाबाद में 52 उम्मीदवारों की तकदीर का फैसला करेंगे मतदाता

पांच सीट के लिए मतदान की तैयारियां पूरी, सुरक्षा प्रबंध कड़े

गाजियाबाद। जनपद गाजियाबाद में गुरुवार को मतदान कराया जाएगा। मतदान प्रक्रिया से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। जिले में विधान सभा की पांचों सीट पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान होगा। बुधवार को सभी सीट के लिए पोलिंग पार्टियों की शांतिपूर्ण तरीके से रवानगी हो गई। जिले की पांचों सीट और धौलाना (आंशिक) को मिलाकर 29,16495 मतदाता आज 6 विधायकों के भाग्य का फैसला करेंगे।

10 मार्च को मतगणना
इन विधायकों के बनने का सपना हालांकि 10 मार्च को मतगणना के बाद पूरा होगा। जिले की मोदीनगर, मुरादनगर, गाजियाबाद शहर, साहिबाबाद, लोनी के अलावा धौलाना (आंशिक) विधान सभा सीट को मिलाकर 52 प्रत्याशी चुनावी अखाड़े में हैं। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि शाम 6 बजे तक 3383 पोलिंग पार्टियां ईवीएम मशीनों के साथ स्थलों से मतदान केंद्रों के लिए शांतिपूर्ण तरीके से रवाना हो गई। वहीं, पुलिस फोर्स भी तैनात कर दी गई। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह एवं एसएसपी पवन कुमार ने पोलिंग पार्टियां रवानगी स्थलों पर जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समय से पोलिंग पार्टियां रवाना करा दी जाएं।
मतदान कार्मिकों को निर्देश
जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कहा कि सभी मतदान कार्मिकों को निडर होकर मतदान संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिले की पांचों विधानसभा सीट मोदीनगर, मुरादनगर, गाजियाबाद शहर, साहिबाबाद, लोनी के अलावा हापुड़ जिले की धौलाना आंशिक सीट को मिलाकर सभी 6 विधानसभा सीट पर 16,14664 पुरूष मतदाता, 13,01646 महिला मतदाता, 185 अन्य समेत कुल मिलाकर 29,16496 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। जिले की सभी पांचों और धौलाना सीट को मिलाकर 794 मतदान केंद्र और 3383 मतदान बूथ बनाए गए हैं।

30 सहायक मतदेय स्थल
इनमें 30 सहायक मतदेय स्थल बनाए गए हैं। जबकि 10 पिंक मतदेय स्थल, दिव्यांग के लिए 75 मतदेय स्थल और 20 मॉडल मतदेय स्थल बनाए गए है। जिले की सभी सीटों पर क्रिटिकल मतदान केंद्रों की संख्या-168 है, जबकि क्रिटिकल बूथ-465 और वेबकॉस्टिंग मतदेय स्थलों की संख्या-1794 है। तदाता हैं। 794 मतदान केंद्र, 3353 मतदेय स्थल और 30 सहायक मतदेय स्थल होंगे। 1794 मतदेय स्थलों की वेब कास्टिंग होगी। मतदान प्रक्रिया के चलते 26 जोनल मजिस्ट्रेट, 200 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 371 माइक्रो ऑब्जर्वर की तैनाती की गई है।निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराना चुनौतीपूर्ण
जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कहा कि सभी मतदान कार्मिकों को निडर होकर मतदान संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिले की पांचों विधानसभा सीट मोदीनगर, मुरादनगर, गाजियाबाद शहर, साहिबाबाद, लोनी के अलावा हापुड़ जिले की धौलाना आंशिक सीट को मिलाकर सभी 6 विधानसभा सीट पर 16,14664 पुरूष मतदाता,13,01646 महिला मतदाता,185 अन्य समेत कुल मिलाकर 29, 16496 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। जिले की सभी पांचों और धौलाना सीट को मिलाकर 794 मतदान केंद्र और 3383 मतदान बूथ बनाए गए हैं।

371 माइक्रो ऑब्जर्वर की तैनाती
इनमें 30 सहायक मतदेय स्थल बनाए गए हैं। जबकि 10 पिंक मतदेय स्थल, दिव्यांग के लिए 75 मतदेय स्थल और 20 मॉडल मतदेय स्थल बनाए गए है।जिले की सभी सीटों पर क्रिटिकल मतदान केंद्रों की संख्या-168 है, जबकि क्रिटिकल बूथ-465 और वेबकॉस्टिंग मतदेय स्थलों की संख्या-1794 है। 794 मतदान केंद्र, 3353 मतदेय स्थल और 30 सहायक मतदेय स्थल होंगे। 1794 मतदेय स्थलों की वेब कास्टिंग होगी। मतदान प्रक्रिया के चलते 26 जोनल मजिस्ट्रेट, 200 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 371 माइक्रो ऑब्जर्वर की तैनाती की गई है।