लेखपाल की दंबगई जेल भेजने की पीडि़ता को दी धमकी
कुशीनगर। तमकुहीराज के बरवापट्टी अंतर्गत ग्राम सभा रामपुर बरहन में गुरूवार को न्यायालय के आदेशों का लेखपाल व नायब तहसीलदार द्वारा उल्लंघन किया जा रहा है। बता दें कि स्थगन आदेश को तमकुहीराज एसडीएम को एक पत्र देकर कोर्ट के आदेश का पालन करने का लेखपाल को आर्डर कराया हुआ था। आरोप है कि उसके बाद भी विपक्षियों के प्रभाव में आकर लेखपाल और कानूनगो ने सभी नियमों को ताक पर रखकर जबरन विवादित जमीन की पैमाइश कर विपक्षी को कब्जा दिला दिया। लेखपाल के इस कार्य से नियमों की धज्जियां उड़ी है। जब लेखपाल ही न्यायपालिका के नियमों का पालन नही करेगें तो इसका जनता में क्या संदेंश जाएगा।
बता दें कि पीडि़ता ने न्यायालय में स्थगन आदेश अपनी जमीन पर लिया था। पीडि़ता का आरोप है कि बार-बार लेखपाल को अपने स्थगन आदेश दिखाने के बाद भी राजन राय लेखपाल ने कोई कार्रवाई नही की बल्कि भगा दिया और झूठे मुकदमें में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी। पीडि़ता ने बताया कि कई बार लेखपाल से मुलाकात कर निवेदन किया गया, लेकिन हर बार लेखपाल ने धुतकार कर भगा दिया। लेखपाल की दंबगई इस तरह है कि वह कोर्ट और एसडीएम के आदेंशो का पालन न कर उनकी धज्जियां उड़ा रहा है।
















