योगेश कुमार सागर बने असपा के जिला सचिव

प्रदीप कुमार सागर को आंवला विधान सभा अध्यक्ष बनाया गया

उदय भूमि ब्यूरो
बरेली। बरेली जिले की 126 आंवला विधानसभा के ग्राम खैलम के अम्बेडकर पार्क में भीम आर्मी आज़ाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक मीटिंग संपन्न हुई। इसमें मुख्य अतिथि आजाद समाज पार्टी के मंडल प्रभारी ऋषिपाल सिंह जाटव रहे और आज़ाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष अच्छन अंसारी एडवोकेट ने अध्यक्षता की। पार्टी के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप मौर्य एडवोकेट ने संचालन किया। जिला प्रभारी राजकमल पाल एडवोकेट भी मौजूद थे। मीटिंग में अरविंद सागर, पप्पू सागर, वेदपाल सागर, वीरपाल गौतम, दिनेश गौतम, नफीस भाई, मेहंदी हसन अंसारी, रईस अहमद अंसारी, अमजद खान आदि सैकड़ों लोगो ने भीम आर्मी आज़ाद समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भीम आर्मी के संस्थापक एवं आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद जी के निर्देशानुसार एवं आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य रविन्द्र भाटी एडवोकेट, राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य एवं पूर्व एमएलसी सुनील कुमार चित्तौड़, राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य हाजी सबील खान साहब, मंडल प्रभारी ऋषिपाल सिंह जाटव, मण्डल प्रभारी मौलाना इंतजार अहमद कादरी, मण्डल प्रभारी राजेन्द्र सिंह गुर्जर एवं भीम आर्मी के मण्डल अध्यक्ष अजय प्रधान की सहमति पर आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष अच्छन अंसारी एडवोकेट ने योगेश कुमार सागर को आजाद समाज पार्टी बरेली का जिला सचिव व प्रदीप कुमार सागर को 126 आंवला विधान सभा अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है।