संकट में लेबनान : अब बंदरगाह पर भीषण आग

-जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे नागरिक

बेरूत। लेबनान में संकट का दौर रूक नहीं पाया है। अब वहां के बंदरगाह पर भीषण आग लग गई है। हादसे के बाद मौके पर हड़़कंप मच गया। जान बचाने के लिए नागरिक इधर-उधर भाग लिए। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम तत्काल वहां पहुंची। आग पर काबू पाने की भरसक कोशिश की गई। इस बीच किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। ताजा घटना पर देशभर में चिंता जाहिर की गई है। लेबनान की राजधानी बेरूत के सितारे इन दिनों अच्छे नहीं चल रहे हैं। भू-मध्य सागर के पूर्वी किनारे पर बेरूत शहर बसा है। शहर के उत्तर में बेरूत बंदरगाह है। जहां विगत 4 अगस्त को गोदाम में रखे पटाखों में जबरदस्त आग लग गई थी। बाद में गोदाम के पास इमारत में जोरदार धमाका होने से नागरिक सिहर उठे थे। धमाके के दौरान मौके पर गुंबद के आकार का बादल आसमान में उठा था। धमाके की लपटें आस-पास के क्षेत्रों में फैल गई थीं। नतीजन कई इमारतों को काफी नुकसान पहुंचा था। सौ से ज्यादा नागरिकों की जान चली गई थी। चार हजार से अधिक नागरिक घायल हो गए थे। 3 लाख नागरिकों को बेघर भी होना पड़ा था। उक्त वाक्या अभी नागरिकों के जेहन से बाहर भी निकला था कि अब बेरूत के बंदरगाह पर भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। आग लगने के बाद चारों ओर काला धुआं फैल गया। आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठती देखी गईं। सूचना पाकर घटनास्थल पर दमकल विभाग की गाडिय़ां पहुंची। सोशल मीडिया पर इस घटना के कुछ वीडियो सामने आए हैं। वहां जान बचाने के लिए नागरिक इधर-उधर भाग रहे हैं। ताजा घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दमकल विभाग की गाडिय़ां आग पर काबू पाने की हरसंभव कोशिश कर रही हैं। आगजनी के कारण बेरूत में पिछली घटना की यादें ताजा हो गई हैं।