बार चुनाव में मुनीश त्यागी गुट ने लहराया जीत का परचम

वकीलों और चैंबर की समस्याओं का जल्द होगा निस्तारण: मुनीश त्यागी

मुनीश त्यागी अध्यक्ष और सचिव बने मनमोहन शर्मा

गाजियाबाद। बार एसोसिएशन के कड़े मुकाबले के बीच हुए मतदान और कड़ी सुरक्षा के बीच देर रात तक चली मतगणना के बाद बार अध्यक्ष मुनीश कुमार त्यागी और सचिव मनमोहन शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को शिकस्त देते हुए अध्यक्ष और सचिव बन गए। नवागत बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मुनीश कुमार त्यागी ने दैनिक दबंग दुनिया से बातचीत करते हुए कहा कि कचहरी में वकीलों के लिए चैंबर की व्यवस्था और अधिवक्ताओं की समस्याओं का प्राथमिकता पर निस्तारण कराया जाएगा। वहीं,पार्किंग से लेकर अन्य समस्याएं हल कराई जाएगी। बार एसोसिएशन के नवागत सचिव मनमोहन शर्मा ने कहा कि वकीलों की समस्याओं का निस्तारण कराने के साथ कचहरी में सुरक्षा व्यवस्था और सफाई व्यवस्था की समस्या पर मुख्य फोकस रहेगा। बार एसोसिएशन के लिए शनिवार को हुए मतदान के दौरान बार सभागार में 2210 अधिवक्ताओं में 2049 अधिवक्ता ही वोट डाल पाए। शनिवार की रात में करीब साढ़े 10 बजे तक मतगणना पूरी होने के बाद मतगणना होने के बाद अध्यक्ष पद पर मुनीश कुमार त्यागी और सचिव पद पर मनमोहन शर्मा निर्वाचित हुए। अध्यक्ष पद पर मुनीश कुमार त्यागी ने अपने प्रतिद्वंदी नाहर सिंह यादव को 202 मतों से शिकस्त दी। मुनीश कुमार त्यागी को 987 वोट मिले जबकि नाहर सिंह यादव को 785 वोट मिले और तीसरे नंबर पर रहे सत्यकेतु सिंह को 267 वोट मिले।

सचिव पद पर मनमोहन शर्मा को 734 वोट मिले। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी नितिन यादव को 59 वोटों से शिकस्त दी। नितिन यादव को 685 वोट मिले। मतगणना के परिणाम आने के बाद कचहरी में रात में ही ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न का माहौल रहा। समर्थकों ने अपने प्रत्याशियों को फूल माला पहनाकर व ढोल-बाजों पर नाचकर खुशी जाहिर की। कचहरी में मतदान और मतगणना के चलतजे परिसर में पुलिस फोर्स और पीएसी जवानों ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। परिसर में भारी पुलिसबल तैनात किया गया था। चुनाव के दौरान कचहरी परिसर में कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन कराया गया। सभी अधिवक्ता वोटरों को मास्क के साथ ही वोट डाला। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने मुनीश कुमार त्यागी को 987 वोट मिले। जबकि दूसरे नंबर पर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता नाहर सिंह यादव को 785 वोट मिले। जबकि सत्यकेतु सिंह को 267 मतों पर सब्र करना पड़ा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी विक्रम सिंह को 806 वोट पाने के बाद विजयी हुए। वहीं, विक्रम सिंह-806 वोट,अजयपाल सिंह-517,सतीश शर्मा-09,विद्याभूषण शर्मा-508 वोट मिले। सचिव पद के प्रत्याशी मनमोहन शर्मा को 734 वोट मिले,कपिलदेव त्यागी को 476,ललित मोहन शर्मा-107,नितिन यादव-685,विकास चौधरी को 28 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी गजेंद्र त्यागी को 912 वोट,सचिन गुप्ता को 509,विपिन कुमार को 588 वोट मिले। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी परमजीत सिंह को 735,आदेश कुमार को 200,अनुज शिशौदिया 520 बिट्टू शर्मा को 265 वोट,सुमित कुमार त्यागी 313 वोट मिले। सहसचिव प्रशासन पद के प्रत्याशी राहुल कुमार को 865,अंकित त्यागी को 505,सुरेंद्र कुमार को 635 वोट मिले। सहसचिव पुस्तकालय पद की प्रत्याशी पूनम गुप्ता को 1139 वोट,उमंग खरखौदिया को 859 वोट मिले। विजयी होने वाले इन प्रत्याशियों में अध्यक्ष मुनीष कुमार त्यागी,सचिव मनमोहन शर्मा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष विक्रम सिंह,कनिष्ठ उपाध्यक्ष परमजीत सिंह,कोषाध्यक्ष-गजेंद्र त्यागी,सह सचिव (प्रशासन)-राहुल (कोको),सह सचिव (पुस्तकालय)-पूनम गुप्ता विजय प्राप्त की। मतगणना के दौरान 16 वोट निरस्त किए गए।