स्वस्थ्य शरीर एवं कोरोना से बचने के लिए योग जरूरी: राजदेव त्यागी

गाजियाबाद। आलस्य मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है। यदि आपके अंदर आलस्य है तो आपके अंदर नकारात्मक ऊर्जा शरीर को रोगग्रस्त करने लगेगी इसलिए वर्तमान कोरोना संक्रमण से बचने के लिए नियमित योग जरूरी है। जिससे शरीर मे सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह के साथ शरीर स्फूर्तिवान बना रहेगा और मन प्रसन्न एवं अंदर से रोग से लडऩे वाले एंटीजन सक्रिय रहेंगे जिससे किसी वायरस का संक्रमण न के बराबर रहेगा। यह बातें कोरोना संक्रमण के चलते विश्व योग दिवस पर घर में योग करते हुए गाजियाबाद केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजदेव त्यागी ने कहीं। उन्होने कहा वह नियमित योग करते है। उन्होने कहा कि यह जरूरी नही की हम सिर्फ विश्व योग दिवस पर ही योग करें, नियमित योग से शरीर स्वस्थ के साथ मानसिक तनाव से भी दूर रहता है। इस बार कोरोना संक्रमण के चलते हर वर्ष भी भांति बडा आयोजन नही किया गया। अध्यक्ष ने कहा योग एक प्राकृतिक चिकित्सा प्रणाली है जो प्राचीन काल से हमारे ऋषि मुनि गंभीर रोगों से बचने के लिए उपयोग में लाते रहें हैं। यह हमारे शरीर की नैसर्गिक प्रणाली को नुकसान पहुंचाये बिना शरीर को फिर से जीवंत और शुद्ध करने में मदद करता है। योग और ध्यान के रूप में और प्राकृतिक चिकित्सा को अपनाने पर शरीर में उत्पन्न विकारों को नेचुरली क्योर स्वत: होता रहता है। इसके साथ ज्यादा से ज्यादा उपयोगी योग क्रिया अपनाने से हर प्रकार की व्याधियों से छुटकारा मिल जाता है।