Gardeners – पार्काे में बेहतर ढंग से होंगे काम, मालियों के मिले बुश कटर

Gardeners – गाजियाबाद। पार्कों में कम समय में बेहतर कार्य के लिए Gardeners को 45 बुश कटर दिए गए हैं। नगर निगम द्वारा मानसून माह के चलते जहां शहर में पौधरोपण की कार्यवाही चल रही है, वहीं पार्कों में बढ़ती घास को व्यवस्थित करने के लिए उद्यान प्रभारी ने बुश कटर हेड Gardeners को उपलब्ध कराए हैं। उद्यान प्रभारी डॉ. अनुज कुमार सिंह ने बताया कि शहर के पार्कों में बढ़ती घास को व्यवस्थित करने के लिए 45 बुश कटर Gardeners को उपलब्ध कराए गए हैं ताकि पार्कों की सुंदरता को बेहतर बनाया जा सके। अनचाही झाडिय़ों को व अनचाही घास को बुश कटर के माध्यम से कटाई कर व्यवस्थित किया जा सकता है। मेयर आशा शर्मा तथा नगरायुक्त महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम में शहर के सभी पार्कों को सुंदर व्यवस्थित करने की जिम्मेदारी नगर निगम के मालियों द्वारा बेहतर तरीके से निभाई जा रही है तथा मानसून के महीने में घास पेड़ पौधे फूल के पौधे अन्य को बेहतर तरीके से व्यवस्थित किया जा रहा है ताकि जनहित में लोगों को सुंदर-सुंदर पार्क मिल सकें। Gardeners को बुश कटर उपलब्ध कराने से उनके द्वारा किए जाने वाला कार्य बेहद सरलता से तथा बेहतर तरीके से कम समय में किया जा सकेगा, जिस हेतु मालियों की आवश्यकता के आधार पर मशीन उपलब्ध कराई गई हैं। पांचों जोनों में पार्कों को बेहतर बनाए रखने के लिए लगातार उद्यान विभाग द्वारा प्रयास किया जा रहा है। क्षेत्रीय पार्षदों के सुझाव के अनुसार ही पार्कों में कार्य कराए जा रहे हैं।