थानों में फरियादियों को निराश न करें: एसएसपी

गाजियाबाद। डीआईजी/एसएसपी अमित पाठक ने सीओ एवं थाना प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा कि थानों में आने वाले पीडि़तों की शिकायतों को सुनने के बाद उनका निस्तारण करने की कार्रवाई की जाए। शनिवार को थाना समाधान दिवस पर एसएसपी अमित पाठक ने कविनगर और विजयनगर थाने में पहुंचकर शिकायकर्ताओं की समस्याओं का निस्तारण किया। एसएसपी ने सीओ कविगर अंशु जैन एवं कविनगर थाना प्रभारी संजीव शर्मा की मौजूदगी में पीडि़तों की शिकायतों को सुनने के बाद थाने के एफआईआर रजिस्टर से लेकर रिकॉर्ड को चेक किया। एसएसपी ने निर्देश देते हुए कहा कि थाने में आने वाले प्रत्येक पीडि़त की ध्यान से बात सुनने के बाद उसका निस्तारण करने की कार्रवाई की जाए। ताकि पीडि़त व्यक्ति की समस्या का निस्तारण होने के साथ उसे न्याय मिल सके। वहीं,एसएसपी ने विजयनगर थाने में सीओ फस्र्ट महिपाल सिंह एवं थाना प्रभारी महावीर सिंह चौहान की मौजूदगी में थाने में आने वाले पीडि़तों की शिकायतों को सुनने के बाद उनका निस्तारण किया। उन्होंने सीओ और थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि किसी भी व्यक्ति की छोटी से छोटी समस्या का निस्तारण किया जाना चाहिए। पीडि़तों की समस्याओं का निस्तारण करना प्राथमिकता में शामिल किया जाए।