उदय भूमि ब्यूरो
हापुड़।
नेशनल हाइवे स्थित गांव सिखेड़ा में अंडरपास की मांग को लेकर 3 दिन से किसान अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे हुए है। किसानों की समस्या को लेकर कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष मिथुन त्यागी ने बताया गाँव के पास से वाईपास निकल रहा है। जिस से किसानों को अपने खेतो तक जाने के लिए अंडरपास की जरूरत है। मगर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी उनकी मांगों को नजरअंदाज कर रहे हैं। कांग्रेस किसानों के साथ कोई अन्याय नहीं होने देगी। वह किसानों के साथ उनकी लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ी है। प्रदेश सचिव डॉक्टर शोएब ने कहा 3 दिन से किसान धरने पर है। मगर किसी भी अधिकारी ने अभी तक किसानों की सुध नहीं ली है। इस मोके पर सेवादल के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर ललित शर्मा, सचिन गोस्वामी सहित किसान इमरान खा, अरविंद त्यागी,मंसूर प्रधान, इंसाफ अली, अभय त्यागी, इकबाल त्यागी,राजवीर त्यागी,हाजी फारुख,अभय त्यागी,जगवती,पवन त्यागी,सोहनबीर,इशरत चौधरी आदि धरना स्थल पर मौजूद रहे है।















