आईपीएल : कोलकाता की झोली में पहली जीत

टीम मालिक शाहरुख खान का भी आया रिएक्शन

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने सन राइजर्स हैदराबाद (एसआरएस) को करारी शिकस्त दी है। इस कामयाबी के बाद कोलकाता ने अपना जीत का खाता भी खोल लिया है। 143 रन के आसान लक्ष्य को केकेआर की टीम ने आसानी से पा लिया। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में आईपीएल टूर्नामेंट का यह 8वां मैच खेला गया। इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स और सन राइजर्स हैदराबाद के बीच भिड़ंत हुई। हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। इस टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाए। आईपीएल यह स्कोर कोई खास मायने नहीं रखता। जवाबी बल्लेबाजी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने महज 18 ओवर में जीत का लक्ष्य हांसिल कर लिया। बल्लेबाज शुभमन गिल के नाबाद 70 और इयोन मोर्गन के नाबाद 38 रन की बदौलत केकेआर ने हैदराबाद को पराजित कर दिया। हैदराबाद की उम्मीदों पर उस समय पानी फिर गया जब ओपनर और कप्तान डेविड वॉर्नर व जॉनी बैर्यस्टो बड़ी पारी नहीं खेल पाए। केकेआर ने आसान जीत के साथ टूर्नामेंट में अपना जीत का खाता भी खोल लिया है। उधर, केकेआर की जीत पर शाहरुख खान ने खुशी का इजहार किया। उन्होंने ट्वीट कर  कहा कि खुश हूं कि टीम के सभी बच्चों को एक अच्छा मैच मिला और यह जीत पर खत्म हुआ। शुभमन गिल, नितिश राणा और शिवम मावी आप सब स्वस्थ रहें। शाहरुख खान के इस ट्रवीट पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें कि कोरोना वायरस के कारण इस बार आईपीएल टूर्नामेंट संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में आयोजित किया गया है। यह टूर्नामेंट पहली बार बगैर दर्शकों के हो रहा है। क्रिकेट प्रेमी सिर्फ टीवी पर मैच का सीधा प्रसारण दे रहे हैं।