गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के नवागत प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार जनता के विकास के लिए कार्य करती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विश्वास एवं कार्यकर्ताओं की ताकत के साथ आगे बढ़ेंगे। गुरूवार को भाजपा के नवागत प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पश्चिमी उत्तर प्रदेश इकाई की बैठक लेने के लिए वैशाली स्थित होटल में पहुंचे थे। इनके साथ पश्चिमी क्षेत्र के अध्यक्ष मोहित बेनीवाल आदि मौजूद रहे। यूपी गेट पर भाजपाइयों ने उनका जोरदार फूल मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर महापौर आशा शर्मा ने मूर्ति भेंट की। विधायक सुनील शर्मा, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में पुष्प वर्षा कर उनके समर्थन में नारे भाजपाइयों ने जमकर नारे लगाए। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि गाजियाबाद से उनका बहुत पुराना नाता रहा है। जिस जोश के साथ मेरा स्वागत किया है इसके लिए मैं सभी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। मैंने इस जिम्मेदारी को लिया है।लेकिन इसे सफल बनाने में भाजपा कार्यकर्ता का परिश्रम लगेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के पीछे कार्यकर्ताओं की ताकत हैं। पश्चिमी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल की अगुआई में प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया।इसके बाद वैशाली स्थित होटल के सभागार में क्षेत्रीय बैठक में भाग लेने पहुंचे।

इस दौरान महापौर आशा शर्मा,विधायक सुनील शर्मा, विधायक अतुल गर्ग,खोड़ा नगर पालिका चेयरमैन रीना भाटी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजय शर्मा,पूर्व महापौर आशु वर्मा, विजय मोहन, सरदार एसपी सिंह, रनीता सिंह चमन चौहान, अश्वनी शर्मा, शर्मा,पंचम चौधरी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। दोपहर में वैशाली स्थित सेक्टर-4 द आर्नेट होअल एंड कंवेंशन होटल में संगठनात्मक बैठक करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे।प्र देश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने पश्चिम क्षेत्रीय समिति और सभी जिला अध्यक्षों, प्रभारियों के साथ बैठक कर संगठन द्वारा चलाए गए अभियानों की समीक्षा की।प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने पश्चिम के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल समेत जिलाध्यक्ष,कार्यकारिणी सदस्यों की मौजूदगी में बैठक की। उन्होंने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री योगी की सरकार में भी काम किया है और संगठन के नाते यह पहली बैठक ले रहा हूं। उन्होंने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जो एक साधारण कार्यकर्ता को आगे बढ़ाती है।विपक्षी पार्टियों में वंशवाद का बोलबाला हैं। आगामी लोकसभा चुनाव-2024 में हमें परिसीमन पर अपनी नजर रखनी चाहिए तथा जनता के लिए सुरक्षा,बिजली,पानी और सड़क के सरकार के कामों की चर्चा सावज़्जनिक स्थानों पर होनी चाहिए। प्रदेश सरकार बेहतरी के लिए कार्य करती है।

पूर्व की सरकारों ने शुगर मिल बेची।जबकि भाजपा सरकार ने कोरोना जैसी बीमारी में भी शुगर मिलों को बचाने का काम किया और चलाने का काम किया। नगरीय क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों का भी सर्वांगीण विकास करने में कार्यरत है। चुनाव में भाजपा द्वारा उत्तर प्रदेश में हारी हुई सीटों को जीतने का काम करेंगी। बैठक में महामंत्री संगठन धर्मपाल ने कहा कि हमे अपने मंडलों को आदर्श और सशक्त मंडल बनाना होगा अपनी बूथ समितियों को सक्रिय रखने के लिए संगठन द्वारा चलाए गए कई आयामों की पुनरावृत्ति होती रहनी चाहिए। पन्ना प्रमुख की नियुक्ति पर बल देते हुए कहा कि पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति सही तरीके से होनी चाहिए। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा,पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती आदि कार्यक्रम को शक्ति केंद्र पर तैयार कर बूथ तक पहुंचाने का भी आहवान किया। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल एवं संचालन महामंत्री हरीश ठाकुर ने किया। इस दौरान राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष कांता कर्दम,सुनीता दयाल,विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह,मंत्री चंद्रमोहन उपस्थित रहे।
















