नगर निगम में जेई और सुपरवाईजर हुए इधर-उधर किसकी मौज कौन निराश पढ़े पूरी डिटेल

नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने एक बार फिर अपने अंदाज में कर्मचारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। नगरायुक्त ने जहां इस बार सुपरवाइजरों के पेंच कसे हैं वहीं जेई के कार्यक्षेत्र में भी कई तरह का बदलाव किया है। जिस तरह से बाबुओं के तबादले में नगरायुक्त ने किसी तरह की सिफारिश नहीं चलने दी उसी तरह से इस बार सुपरवाइजर के तबादले में भी सिफारिश करने वालों की दाल नहीं गली। जेई के कार्यक्षेत्र के बंटवारे में भी वर्क परफारमेंस को तरजीह दी है।

उदय भूमि ब्यूरो
गाजियाबाद। नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने एक बार फिर अपने अंदाज में कर्मचारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। नगरायुक्त ने जहां इस बार सुपरवाइजरों के पेंच कसे हैं वहीं जेई के कार्यक्षेत्र में भी कई तरह का बदलाव किया है। जिस तरह से बाबुओं के तबादले में नगरायुक्त ने किसी तरह की सिफारिश नहीं चलने दी उसी तरह से इस बार सुपरवाइजर के तबादले में भी सिफारिश करने वालों की दाल नहीं गली। जेई के कार्यक्षेत्र के बंटवारे में भी वर्क परफारमेंस को तरजीह दी है। हालांकि जेई के कार्यक्षेत्र बदले जाएंगे इसकी चर्चाएं काफी दिनों से चल रही थी लेकिन सुपरवाइजरों का भी तबादला होगा इसका किसी को अंदाजा नहीं था। यही वजह है कि नगर निगम में जेई के तबादले से अधिक चर्चा सुपरवाइजरों के तबादलों को लेकर चल रही है।
सुपरवाइजरों में सबसे अधिक चर्चा वसुंधरा जोन में तैनात तुलसी राम शर्मा को लेकर हो रही है। तुलसी को कविनगर जोन भेजा गया है। तुलसी राम शर्मा के स्थान पर पवन कुमार को वसुंधरा जोन का सुपरवाइजर बनाया गया है। विजय नगर जोन में तैनात देवेंद्र चौघरी को मोहननगर और मोहननगर जोन में तैनात पवन कुमार को वसुंधरा भेजा गया है। सिटी जोन में तैनात जितेंद्र चौधरी का तबादला विजय नगर जोन और कविनगर जोन में तैनात योगेंद्र शर्मा को सिटी में नवीन तैनाती मिली है। नगरायुक्त ने तबादले के आदेश पर तत्काल अमल करने को कहा है।
नगरायुक्त ने जूनियर इंजीनियरों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया है। मोहन नगर जोन में तैनात संजय कुमार गंगवार की लॉटरी लगी है। गंगवार को मोहनगर जोन के साथ-साथ वसुंधरा जोन के वार्ड नंबर 21, 36, 40, 41, 43, 68, 54, 57, 61, 72, 74, 76, 77, 79, 81, 87, 89, 94, 97, 98, 99 और 100 नंबर वार्ड की भी जिम्मेदारी मिली है। पिछले बार जब जेई के तबादले हुए थे तब गणेशी लाल की बल्ले-बल्ले हुई थी और उन्हें पूरा विजय नगर जोन मिला था। इस बार गणेशी लाल के भी पर कतरे गये हैं और उनके कार्यक्षेत्र में से 4 वार्ड कम कर दिये गये हैं। जई के तबादले में शिव कुमार सरोज को ­ाटका लगा है। चर्चाएं थी सरोज को वसुंधरा जोन मिलेगा लेकिन उन्हें सिटी जोन में ही रखा गया है। सिटी जोन के 9 वार्ड के अलावा विजय नगर के 4 वार्ड सरोज को मिला है। सिटी जोन में तैनात नागेंद्र शर्मा और योगेंद्र दीक्षित के कार्यक्षेत्र को पूर्व की तरह लगभग यथावत रखा गया है।