संभव जनसुनवाई: निगम अधिकारियों ने सुनी जनता की फरियाद

गाजियाबाद। नगर निगम में नगर आयुक्त के निर्देशानुसार संभव जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन अपनी सफलता की ओर आगे बढ़ रहा है। जनसुनवाई में आने वाली शिकायतों के हो रहे निदान से शहर की जनता भी खुश है। पूर्व में जिस समस्या के निस्तारण के लिए उन्हें महीनों इंतजार करना पड़ता था। अब उसी समस्या का निस्तारण सप्ताह भीतर में हो रहा है। संभव जनसुनवाई मेें शहर वासियों की तरफ से 28 संदर्भ प्रस्तुत हुए। संभव जनसुनवाई की अध्यक्षता अपर नगर आयुक्त शिवपूजन यादव ने की। संभव के अंतर्गत 28 संदर्भ प्राप्त हुए जिसमें से 14 शिकायत तथा 14 मांग प्राप्त हुई। शहर वासियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए तत्काल प्रभाव से कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

अधिकतम शिकायतें जलकल विभाग तथा निर्माण विभाग से संबंधित प्राप्त हुई, संभव मे उद्यान विभाग से उद्यान प्रभारी डॉ अनुज कुमार सिंह, महाप्रबंधक जल आनंद त्रिपाठी, संपत्ति अधीक्षक भोलानाथ, निर्माण विभाग से एनके चौधरी मुख्य अभियंता निर्माण, प्रकाश विभाग से योगेंद्र व अन्य संबंधित उपस्थित रहे। जिनके द्वारा तत्काल प्रभाव से प्राप्त संदर्भ पर कार्यवाही की। नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर के नेतृत्व में शहर की समस्या का निस्तारण जड़ से खत्म करने का काम किया जा रहा है। समस्या निस्तारण होने के बाद उसका भौतिक निरीक्षण करने के साथ पीडि़तों से फीडबैक भी लिया जा रहा है। हर घर में पानी की व्यवस्था, सड़कों पर प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छ शहर तथा अन्य निगम के कार्यों पर विशेष ध्यान रखते हुए शहर हित में बेहतर कार्य हो रहा है।