उदय भूमि ब्यूरो
बरेली/बुलंदशहर। बुलंदशहर में होने वाले उपचुनाव में भाजपा पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। मंगलवार को भाजपा कार्यालय बुलंदशहर में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी राजा वर्मा ने मंडल अध्यक्षों की बैठक ली।
बैठक में तनुज कुमार मण्डल अध्यक्ष, किसान मोर्चा, भारतीय जनता पार्टी को बुलंदशहर में होने बाले उपचुनाव में अगौता मंडल की 3 नंबर तक विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। तनुज कुमार ने जिम्मेदारी मिलने पर सभी का ह्रदय से आभार जताया। उन्होंने कहा कि जिम्मेदारी का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करुंगा। साथ ही ऊषा सिरोही स्व वीरेंद्र सिंह सिरोही को भारी मतों से जीत दिलाने के लिए जमीनी स्तर पर मेहनत करूंगा। इस दौरान बैठक में उपस्थित सिम्भू सिंह राघव जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा, रामप्रकाश शर्मा कोषाध्यक्ष किसान मोर्चा, अनिल चौधरी जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा, राहुल अरोड़ा नगर मंत्री मौजूद रहे।
















