13 करोड़ की महंगी शराब पर चला आबकारी विभाग का रोड रोलर

गाजियाबाद। जनपद में आबकारी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कार्यवाही करते हुए आबकारी विभाग ने करोड़ों रुपए की हजारों शराब की पेटियों पर रोड़ रोलर चलाकर उसे नष्ट कर दिया। जिससे उक्त शराब का दुरपयोग न हो सकें। दरअसल, विभाग की गाइड लाइन के अनुसार जब तय समय से पहले इस शराब को नहीं उठाया गया तो विभाग के आयुक्त द्वारा इसे नष्ट करने के आदेश दे दिए गए। जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की टीम लगातार कार्रवाई को अंजाम दे रही है। कार्रवाई का उद्देश्य अवैध शराब के सेवन से लोगों को बचाना है।
आबकारी अधिकारी का कहना है कि यूनाईटेड स्प्रीट लिमिटेड कंपनी द्वारा पिछले दो वर्ष से शराब नहीं बेची जा रही थी। जिसे नष्ट करना बेहद जरुरी था।

नष्ट की गई शराब की पेटी रॉयल चैलेंज से लेकर ब्लैक डॉग, एनटीक्यूटी, बकार्डी, सिग्रेचर, वेट-69 की महंगी शराब की पेटियां थी, जिन पर रोड रोलर चलाकर नष्ट कर दिया। उक्त शराब का कहीं दुरपयोग न हो। क्योंकि मंहगी शराब की बोतल होने के कारण उसका दुरपयोग होने की संभावना थी। जिला आबकारी अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश की अनुमति से जिलाधिकारी द्वारा गठित संयुक्त समिति की उपस्थिति में शुक्रवार को डासना में उप आबकारी आयुक्त, मेरठ प्रभार, मेरठ की मौजूदगी में वर्ष 2019-2020, 2020-21 की ब्लैक डॉग, एनटीक्यूटी, ब्लैक बकार्डी, बकार्डी लेमन, सिग्रेचर, वेट-69, सिमरन ऑफ, नंबर-1, ब्लैक एंड वाईट, कैप्टन मोरगन, मास्टर ब्लेंडर, रॉयल चेंलेज की 9500 शराब की पेटी पर रोड रोलर चलाया गया।

जिसकी बाजार में कीमत करीब 13 करोड़ रुपए है। उक्त शराब की एक्साइज ड्यूटी पूर्व में ही करीब साढ़े 9 करोड़ सरकार को जमा करा दिया गया था। उन्होंने बताया कंपनी की दो वर्ष से कंपनी की वैधता समाप्त है। उक्त शराब का शराब तस्करी में दुरपयोग न हो इसके चलते यह कार्रवाई की गई। स्टॉक को नष्ट करने के लिए आबकारी आयुक्त से परमिशन ली गई थी। परमिशन मिलने के बाद लगभग 13 करोड़ रुपए की शराब को नष्ट कर दिया गया।