गाजियाबाद। प्रदेश शासन द्वारा पिछले दिनों बरेली जनपद से तबादला किए गए जिला सूचना अधिकारी योगेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को पूर्वान्ह में कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण कर लिया।
बातचीत के दौरान मृदुभाषी एवं मिलनसार जिला सूचना अधिकारी योगेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि आज के समय में सूचना सबसे महत्वपूर्ण है। सूचनाओं के माध्यम से समाज को जागृति एवं शक्तिशाली बनाया जा सकता है। मूलरूप से जनपद जौनपुर के मीरगंज क्षेत्र के रहने वाले योगेंद्र सिंह समाज कल्याण विभाग इलाहाबाद में प्रवक्ता, बरेली कॉलेज बरेली में असिस्टेंट प्रोफ्रेसर भी रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि पहली प्राथमिकता प्रशासन तथा पत्रकारों से साथ सांमजस्य बनाकर चलने की है। ताकि सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसाद बेहतर ढंग से हो सकें।















