अपने परिवार को शुद्ध हवा देने के लिए लगाए पौधे: मनोज गोयल

-सेक्टर-1 वैशाली में निवर्तमान पार्षद ने लगाए पौधे

गाजियाबाद। वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत शनिवार को कौशांबी वैशाली वार्ड-72 की पार्षद कुसुम गोयल और निवर्तमान पार्षद मनोज गोयल द्वारा सेक्टर-1 वैशाली में वृक्षारोपण किया। मनोज गोयल ने कहा पेड़ से केवल शुद्ध हवा ही नहीं बल्कि लकडिय़ां भी मिलती है। इसके अलावा कई पौधों से औषधि भी बनाई जाती है। हर व्यक्ति को पेड़ों से प्यार करना चाहिए और अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए, ताकि पर्यावरण को अनुकूल बनाया जा सके। चारों तरफ हरियाली होगी तो पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा।

आज के दौर में वातावरण में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। जिसके कारण हम जो सांस ले रहे हैं, वह वास्तव में हमें बीमार कर रही है। इससे बचने के लिए पेड़ ही माध्यम है। इस दौरान समाजसेवी सुभाष शर्मा, अवधेश कटियार, शिव शंकर उपाध्याय, विमला भट्ट, कैलाश गोयल, एमएस रावत, दुष्यंत गौतम, अभय खन्न,ा विमला चौधरी, सचिन, सीमा गोयल, मनीषा आदि मौजूद रहे।