भाजपा मंडल स्तरी प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ

मोदीनगर। कम्युनिटी सेंटर गोविंदपुरी में आयोजित दो दिवसीय भाजपा मंडल स्तर पर प्रशिक्षण शिविर का बुधवार को शुभारंभ हुआ। शहर मंडल प्रशिक्षण शिविर के प्रथम सत्र का शुभारंभ बागपत सांसद डा.सत्यपाल सिंह ने किया। जबकि दूसरे सत्र का शुभारंभ जिला अध्यक्ष दिनेश सिंघल ने किया।
सीकरी महामाया मंडल का शुभारंभ विधायक डॉ मंजू सिवाच द्वारा शुरू किया ।प्रथम दिन पांच सत्र हुए। सुबह दस बजेे से शुरु हुए सत्र शाम पांच बजे संपन्न हुए। भाजपा के विभिन्न विषयों पर अलग-अलग वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सत्रों को सासंद डा. सत्यपाल सिंह के अलावा विधायक डा.मंजू शिवाच, जिला अध्यक्ष दिनेश सिंघल, लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर व जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी संबोधित किया। मोदीनगर शहर मंडल के अध्यक्ष रोहित अग्रवाल व सीकरी महामाया मंडल के अध्यक्ष पुनीत कंसल ने मंडल स्तर पर प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन कराया। प्रशिक्षण शिविर के जिला संयोजक राजेंद्र बाल्मीकि थे। इस दौरान जिला व मंडल स्तर के सभी कार्यकर्ता, सेक्टर संयोजक व सेक्टर प्रभारी आदि उपस्थित रहे।