मुख्यमंत्री से मेयर सुनीता दयाल की हुई मुलाकात शिष्टाचार भेंट या बात कुछ और ? जानिये क्या हुई बात ……

मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ से महापौर सुनीता दयाल ने शिष्टाचार भेंट कर शहर में विकास कार्यों को प्राथमिकता पर पूरा कराने एवं नगर निगम की स्थिति से वाकिफ कराया। मुख्यमंत्री को महापौर ने तीन पृष्ठ का विकास कार्यां एवं योजनाओं के साथ-साथ नगर निगम से संबंधित समस्याओं का उन्हें पत्र सौंपा। महापौर ने नगर निगम की वास्तुस्थिति से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ से महापौर सुनीता दयाल ने शिष्टाचार भेंट कर शहर में विकास कार्यों को प्राथमिकता पर पूरा कराने एवं नगर निगम की स्थिति से वाकिफ कराया। मुख्यमंत्री को महापौर ने तीन पृष्ठ का विकास कार्यां एवं योजनाओं के साथ-साथ नगर निगम से संबंधित समस्याओं का उन्हें पत्र सौंपा। महापौर ने नगर निगम की वास्तुस्थिति से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया। इसके साथ ही शहर के विकास कार्यों को पूरा कराए जाने एवं आमजन की सुविधाओं को लेकर भी चर्चा की गई। महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि मुख्यमंत्री से शहर में विकास कार्यों को पूरा कराए जाने के लिए आग्रह किया गया। शहर में हिंडन नदी की सफाई, ड्रेनेज सिस्टम, औद्योगिक क्षेत्रों में विकास कार्य, कूड़ा निस्तारण के लिए गालंद की भूमि का निस्तारण कराए जाने और सौंदर्यीकरण से लेकर शहर की मुख्य सडक़ों के निर्माण समेत अन्य योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। महापौर ने बताया कि मुख्यमंत्री ने शहर में बेहतर तरीके से विकास कार्य कराए जाने समेत अन्य योजनाओं को लेकर उन्हें पूरा कराने के लिए हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया है।