किसानों को बीज और पौधे से किया जाए लाभान्वित: इन्द्र विक्रम सिंह

-एकीकृत बागवानी मिशन योजनान्तर्गत डीएम की अध्यक्षता में जिला औद्यानिक मिशन की बैठक

गाजियाबाद। एकीकृत बागवानी मिशन योजना के तहत किसानों को बीज और पौधे से लाभान्वित किया जाए। इसके साथ ही किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए योजना की गाइड लाइन के अनुसार कार्य करें। सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने जिला औद्यानिक मिशन की बैठक करते हुए अधिकारियों को यह दिशा-निर्देश दिए। बैठक में एकीकृत मिशन योजना की समीक्षा की गई। जिसमें वर्ष-2024-25 के लक्ष्यों के क्रियान्वयन के लिए समीक्षा की गई। बैठक में जिला उद्यान अधिकारी निधि सिंह ने जनपद में वित्तीय वर्ष-2023-24 में कराए गए कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

जिलाधिकारी ने किसानों के प्रतिनिधियों के साथ उद्यान विभाग के कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए कहा कि किसानों को बीज व पौध आपूर्ति के संबंध में बताया गया। जिलाधिकारी ने जनपद में संचालित हाईटेक नर्सरी के बारे में भी विचार विमर्श किया। उन्होंने जिला उद्यान अधिकारी को किसानों के हित में योजना की गाइडलाइन के अनुसार लाभान्वित करने के लिए निर्देशित किया।

वित्तीय वर्ष-2024-25 में कराए जाने वाले मिशन योजना के तहत कार्यक्रमों के संबंध में मार्गदर्शन किया।  बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल, मुख्य कोषाधिकारी पुष्पांजलि, जिला कृषि अधिकारी अमित कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी प्रदीप कुमार द्विवेदी, जिला सूचना अधिकारी योगेंद्र प्रताप सिंह, जिला नाबार्ड अल्का,कृषि विज्ञान केंद्र से डॉ. प्रमोद कुमार आदि अधिकारियों एवं किसान उपस्थित रहे।