बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में नगर निगम द्वारा कराए जा रहे सौंदर्यीकरण के कार्य का शुक्रवार को महापौर सुनीता दयाल निरीक्षण करने के लिए पहुंची। महापौर ने कहा कि शहर वासियों को जल्द पार्क में पिकनिक मनाने के साथ-साथ नोका भी जल्द चलाई जाएगी। महापौर सुनीता दयाल ने उद्यान प्रभारी डॉ.अनुज कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता देशराज सिंह, सहायक अभियंता श्याम सिंह, अवर अभियंता राजेंद्र सिंह आदि के पार्क का निरीक्षण किया।
गाजियाबाद। बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में नगर निगम द्वारा कराए जा रहे सौंदर्यीकरण के कार्य का शुक्रवार को महापौर सुनीता दयाल निरीक्षण करने के लिए पहुंची। महापौर ने कहा कि शहर वासियों को जल्द पार्क में पिकनिक मनाने के साथ-साथ नोका भी जल्द चलाई जाएगी। महापौर सुनीता दयाल ने उद्यान प्रभारी डॉ.अनुज कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता देशराज सिंह, सहायक अभियंता श्याम सिंह, अवर अभियंता राजेंद्र सिंह आदि के पार्क का निरीक्षण किया।
महापौर ने निरीक्षण करते हुए अधिकारियों के साथ पार्क में चाट-पकोड़े और हट बनाने की योजना भी बनाई। पार्क का बेहतर तरीके से सौंदर्यीकरण कराने के निर्देश दिए गए निर्देश के तहत सौंदर्यीकरण का कार्य निगम द्वारा कराया जा रहा हैं। इस पर करीब 70 लाख रुपए खर्च होंगे। पार्क की बाउंड्रीवाल का प्लास्टर,रंगाई-पुताई,फुटपाथ व नवीनीकरण और नोका चलाने का कार्य किया जा रहा है। फव्वारे भी चालू किए जाएंगे। महापौर ने पार्क का निरीक्षण करते हुए देखा कि पार्क में लाइट की बहुत आवश्यकता है। फुटपाथ पर लाइट लगाने के भी निर्देश दिए। पार्क में पूर्व में नोका विहार बनाया गया था। इसे अब दोबारा शुरू किया जाएगा। इसमें शहरवासी जल्द अपने बच्चों एवं परिवार के साथ,स्कूल के बच्चे व अन्य लोग पिकनिक मनाने के लिए एक बेहतर पार्क उपलब्ध कराया जाएगा। महापौर ने बताया कि पूर्व में ही इसकी योजना बनाई गई थी। इस पर कार्य किया जा रहा हैं।
उद्यान प्रभारी व अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर यह निश्चित किया कि शहर में पिकनिक के लिए कोई स्थान नहीं है,तो कुछ ऐसी कार्ययोजना बनाई जाए। जहां लोग अपने परिवार के साथ चांट-पकोड़े,घूमने व नोका का आनंद ले सकें। इसलिए पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। यह जल्द ही शहरवासियों को समर्पित किया जाएगा। नगर निगम के उद्यान प्रभारी डॉ.अनुज कुमार सिंह ने बताया कि महापौर के निर्देश पर पार्क में सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है। महापौर ने पिकनिक स्पॉट एवं नोका विहार की योजना तैयार कराई है।
















