महापौर ने किया रेत मंडी दीवान फार्म की सड़क का शिलान्यास

-सड़क निर्माण कार्य मे नही बरती जाएगी कोई लापरवाही: सुनीता दयाल 

गाजियाबाद। नंदग्राम के वार्ड-17 मुख्य मार्ग से रेत मंडी होते हुए दीवान फार्म तक 200 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग सड़क के कार्य का महापौर सुनीता दयाल ने शिलान्यास किया। सोमवार को महापौर सुनीता दयाल ने शिलान्यास करते हुए कहा कि इंटरलॉकिंग सड़क के निर्माण कार्य कोई लापरवाही न बरती जाए। इस दौरान वार्ड-17 के पार्शद विरेंद्र त्यागी,पूर्व पार्षद राकेश शर्मा,पार्षद सुभाष चौधरी, पार्षद नितिन कुमार,भाजपा कार्यकर्ता प्रेम त्यागी,पूर्व पार्षद मनोज चौधरी,बबली त्यागी,महावीर शर्मा,सचिन त्यागी आदि उपस्थित रहे। महापौर को पार्षद विरेन्द्र त्यागी ने इस सड़क के बारे में अवगत कराया था कि यहां से हजारों लोग पुस्ता रोड पर निकलते हैं।

नगर निगम की कूड़ा उठाने वाले डोर-टू-डोर गाडिय़ां भी इससे होकर एमआरएफ  सेंटर जाती है। महापौर ने इस सड़क का निर्माण कार्य के लिए चीफ इंजीनियर को टेंडर प्रक्रिया करने के लिए निर्देश दिए। महापौर ने कहा कि नंदग्राम में रेत मंडी की यह 200 मीटर लंबी सड़क पर इंटरलॉकिंग टाइल्स से सड़क बनाने का काम नगर निगम द्वारा शुरू कर दिया गया है। यह कार्य लगभग 20 लाख रुपए की लागत से होगा। इस सड़क का निर्माण होने के बाद यहां से 6 वार्ड क्षेत्र के मार्ग पर आने-जाने वाले हजारों लोगों को इसका लाभ मिलेगा। यह सड़क बहुत जर्जर थी। इस पर दुर्घटनाएं होती थी। लेकिन सड़क का निर्माण पूरा होने के बाद इससे लोगों को राहत मिलेगी। इस पर महापौर व पार्षद का स्थानीय लोगों ने स्वागत करते हुए धन्यवाद प्रकट किया।