उदय भूमि
गाजियाबाद। डायमंड फ्लाईओवर स्थित होटल मैडेन रेजीडेंसी में रविवार को गाजियाबाद केमिस्ट एसोसिएशन (जीसीए) द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अखिल भारतीय संस्था ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट (एआईओसीडी) से संबंध ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट उत्तर प्रदेश (ओसीडी यूपी) के महामंत्री सुधीर अग्रवाल ने बताया कि हम संगठन को मजबूती और गति देने के लिए प्रदेश के दौरे पर है। गाजियाबाद केमिस्ट एसोसिएशन (जीसीए) संस्था को अखिल भारतीय संस्था ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट (एआईओसीडी) से संबद्धता मिल गई। सभी व्यापारियों को एकजुट होने की जरूरत है। बिना एकजुटता के कोई भी लड़ाई जीती नहीं जा सकती है। इसलिए व्यापार कोई भी हो, जब तक एकजुटता नहीं होगी तब तक कोई भी संगठन मजबूत नही हो सकता है। गाजियाबाद केमिस्ट एसोसिएशन आज एक मजबूत स्थिति में खड़ा है। इसलिए सभी जिले के व्यापारियों को भी अपने जनपद में एकजुट होने की आवश्यकता है।
गाजियाबाद केमिस्ट एसोसिएशन अध्यक्ष पद का भार राजदेव त्यागी को और महामंत्री जयदीप गुप्ता, संरक्षक योगेश अग्रवाल, अशोक चौपड़ा, चेयरमैन मोहित गोयल, कोषाध्यक्ष आर पचौरी को बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि गाजियाबाद में एक सशक्त संगठन और व्यापारी हित में काम करेगी। इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष महेश अग्रवाल, देवराज मलिक, घनश्याम मित्तल, देवेंद्र पवार, स्थानीय व्यापार मंडल से जिला उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष रामकिशोर अग्रवाल, गोपीचंद प्रधान, अशोक चावला व दवा व्यापारी गण यश्विनी कुमार गोयल, संदीप गर्ग, अमित बंसल, अनिल गुप्ता, अरुण चंदेल, रविंद्र शर्मा, मोहित प्रीमियर, आलोक त्यागी, तुषार अरोरा अनुज गर्ग, प्रदीप पाल, सौरभ जैन, रवि बैसला, योगेश अग्रवाल पंकज अग्रवाल, शैलेश सैनी संजीव
देवकमल, साजिद खान, पंकज गर्ग अंकित जैन, आयुष सिंगल, अनुज शर्मा, राकेश तनेजा, मनीष गर्ग, संजीव शर्मा, राहुल शर्मा, अमित गुप्ता, अजय खन्ना, वेद गंभीर, मनोज महावीर, अंशुल संजय शर्मा, राकेश शर्मा, कैलाश चंद्र बिंदल, अमित तोमर, दयानंद त्यागी, प्रदीप शर्मा, अविनाश शर्मा, रोहित चौहान, पीयूष सिंह, गौरव बंसल, विजय चौहान, वैभव त्यागी, हेमंत त्यागी, राकेश रस्तोगी, भुवनेश चोपड़ा, यशु चौधरी, अतुल त्यागी विनोद सिसोदिया, प्रमोद गर्ग, यशपाल सिंह, अवनीश त्यागी, गुरिंदर सिंह, राहुल चौहान, विकास त्यागी, सारांश त्यागी, प्रशांत भारद्वाज, अशोक त्यागी, अरविंद पाराशर, रमेश आनंद, सुशील भाटी, पवन यादव, गौरव वर्मा, दलबीर सिंह, तथा बड़ी संख्या में दवा व्यापारी आदि उपस्थित थे।
















