-जयपुरिया एनक्लेव और ए एंड बी प्लॉट एरिया में लगे कैंप, करीब ढाई सौ नए वोटरों ने भरे आवेदन
उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। कौशांबी स्थित जयपुरिया एनक्लेव सोसायटी एवं ए एंड बी प्लॉट एरिया के पार्क में नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए शनिवार को एक विशेष कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप का नेतृत्व क्षेत्रीय पार्षद कुसुम मनोज गोयल ने किया। आयोजन का उद्देश्य लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करते हुए अधिक से अधिक नए मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ना रहा।
जयपुरिया एनक्लेव सोसायटी में आयोजित कैंप में शोभा रानी बरनवाल, महासचिव कौशांबी वेलफेयर एवं जयपुरिया एनक्लेव सोसायटी ने सक्रिय भूमिका निभाई। वहीं ए एंड बी ब्लॉक पार्क में आयोजित कैंप की जिम्मेदारी भाजपा कौशांबी के बूथ अध्यक्ष एस.के. गोयल ने संभाली।
दोनों स्थानों पर नागरिकों में मतदाता पंजीकरण को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर कौशांबी प्लॉट एरिया के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश, भाजपा सेक्टर संयोजक रेनू मल्होत्रा, बूथ अध्यक्ष अनीता खंडेलवाल, किरण दुआ, मुनेष चौहान, तसविंदर कौर, पवन गुप्ता, एस.आर. सिंह, सुमन चौधरी, आनंद शर्मा, संजय गुप्ता, विपिन शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने नए मतदाताओं को जागरूक करने और उन्हें पंजीकरण की प्रक्रिया में सहयोग प्रदान किया। कैंप के दौरान युवाओं और नए मतदाताओं की उल्लेखनीय भागीदारी रही।
जानकारी के अनुसार, लगभग ढाई सौ नए वोटरों ने अपने मतदाता पंजीकरण के लिए आवेदन पत्र भरे। आयोजकों ने इसे क्षेत्र में लोकतांत्रिक चेतना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। कैंप के समापन पर क्षेत्रीय पार्षद कुसुम मनोज गोयल ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे, ताकि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे।
















