पुलिस मुठभेड़ में बच्ची अपहरण व हत्याकांड में फरार 25 हजार इनामी गिरफ्तार

गाजियाबाद। नंदग्राम थाना क्षेत्र में पांच दिन पूर्व मासूम बच्ची का अपहरण कर हत्या व 30 लाख फिरौती मामले में फरार चल रहे मुख्य हत्यारोपी को क्राइम ब्रांच एवं थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने चोरी की बाइक, तंमचा, कारतूस बरामद किया गया। कराया गया है। आरोपी ने फिरौती का रकम का एक हिस्सा पाने के लिए वारदात को अंजाम दिया था।
सीओ प्रथम अंशु जैन ने बताया कि गत 20 नवंबर रविवार को नंदग्राम थाना क्षेत्र के नई बस्ती निवासी खुशी (11) किडनैप हो गई थी। 22 नवंबर को उसका शव बुलंदशहर जिले में कोतवाली देहात के गांव सराय छबीला स्थित गन्ने के खेत में मिली। आरोपी बबलू ने खुशी के पिता सोनू को फोन करके बच्ची की रिहाई के बदले 30 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। पुलिस ने इस मामले में खुशी के पड़ोसी बबलू सहित अमित और गंभीर सिंह को दो दिन पूर्व ही गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। जबकि चौथा आरोपी शिविन फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने 25 हजार रुपए इनाम घोषित किया हुआ था।

गुरुवार रात मुखबिर से सूचना मिली की बच्ची अपहरण व हत्याकांड में फरार आरोपी जल प्लांट रोड़ की तरफ आने वाला है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच एवं क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना पुलिस की टीम गठित की गई। क्राइम ब्रांच प्रभारी एवं क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना प्रभारी अब्दुर रहमान सिद्दीकी, क्राइम ब्रांच एसआई सत्यवीर सिंह, अरुण वर्मा की ने रछपाल की पुलिया जल प्लांट रोड़ पर बेरिकेटिंग कर वाहनों की चैकिंग शुरु कर दी। तभी उक्त बाइक को टीम ने रुकने का इशारा किया तो आरोपी पुलिस टीम पर फायरिंग कर जल प्लांट रोड़ की ओर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा किया तो फिर आरोपी ने फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से शिविन शर्मा पुत्र प्रमोद कुमार शर्मा निवासी आवास विकास-2 स्टेडियम रोड बुलंदशहर घायल हो गया। जिसे गिरफ्तार कर प्राथमिक उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

क्राइम ब्रांच प्रभारी एवं क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना प्रभारी अब्दुर रहमान सिद्दीकी ने बताया 11 साल की बच्ची को किडनैप करने के बाद उसकी हत्या करके फेंकने मामले में मुख्य आरोपी शिविन शर्मा को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शिविन गुजरात में पिज्जा बनाने की कंपनी में मजदूरी करता है और फिलहाल छुट्टी पर आया हुआ था। फिरौती की रकम का एक हिस्सा पाने के लिए आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया था। उसने इस वारदात को अंजाम दिया था। शिविन बुलंदशहर में स्टेडियम रोड टांडा का रहने वाला है। उसके पिता वहीं पर आढ़ती हैं। आरोपी गंभीर सिंह की बहन की ससुराल शिविन शर्मा के पड़ोस में है। इसलिए गंभीर और शिविन की दोस्ती हो गई। अपहरण के दौरान तय हुआ था कि 30 लाख रुपए की फिरौती 4 हिस्सों में बंटेगी, जिसमें सबके हिस्से में साढ़े सात लाख रुपए आएंगे। साढ़े सात लाख रुपए पाने के लिए आरोपी ले बब्लू का साथ दिया। गत रविवार शाम को बच्ची को किडनैप पड़ोसी बबलू ने ही किया था। बबलू इस बच्ची को अपने दोस्त अमित के पास लेकर गया। अमित ने बच्ची दादरी बाइपास पर गंभीर सिंह और शिविन शर्मा को दे दी। वे बच्ची को स्कूटी पर बुलंदशहर ले गए थे। लेकिन जब उन्हें पता लगा कि पुलिस ने चारों तरफ अलर्ट कर दिया है और अगर पकड़े गए तो मारे जाएंगे। बच्ची भी आरोपियो को पहचान चुकी थी। इसलिए बच्ची का शिविन शर्मा ने गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया।