कर्ज में डूबे कपनी के कर्मचारी ने लगाई फांसी, मौत

मृतक की पत्नि ने कंपनी प्रंबधन पर लगाया हत्या का आरोप

गाजियाबाद। सिहानी गेट क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब कपनी के कर्मचारी ने कंपनी परिसर में ही फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से पुलिस को सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि कर्मचारियों का कंपनी अधिकारियों से लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। उधर साथी की मौत के बाद कर्मचारियों ने कंपनी में हंगामा खड़ा कर दिया।

वहीं परिजनों ने कंपनी प्रबंधन पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि कर्ज में डूबने की वजह से कर्मचारी ने मौत को गले लगाया है।
मूलरूप से जिला जौनपुर के ग्राम बागबड निवासी गिरीश (40) पुत्र इंद्रजीत घूकना में पत्नी और बच्चों के साथ किराए पर रहता था। वह श्रीराम पिस्टन कंपनी के प्लांट में कर्मचारी था। मंगलवार सुबह गिरीश 6 बजे से ड्यूटी पर आया था। इसी दौरान गिरीश ने कंपनी के स्टोर रूम में जाकर पंखे से लटककर फांसी लगा ली। कर्मचारियों ने गिरीश का शव पंखे से लटका हुआ देखा तो अफरा-तफरी मच गई और उन्होंने इसकी जानकारी कंपनी अधिकारियों को देते हुए साथी की मौत पर हंगामा खड़ा कर दिया। बताया गया है कि कर्मचारियों का प्रतिवर्ष होने वाला एग्रीमेंट नहीं हुआ था। जिसे कराने को लेकर कर्मचारियों और कंपनी अधिकारियों में ठनी हुई थी। यही कारण रहा कि गिरीश ने आत्महत्या कर ली, हालांकि कंपनी अधिकारियों ने ऐसी किसी बात से इनकार किया है। उनका कहना है कि कर्मचारियों और उनके बीच किसी तरह का कोई विवाद नहीं था। उधर कंपनी में कर्मचारी द्वारा आत्महत्या किए जाने एवं हंगामे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। सिहानीगेट थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि छानबीन में पता चला है कि गिरीश पर काफी कर्जा था और मौके पर सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें उसनके 30 लाख रूपए कहीं डूबने का जिक्र किया है। जिसकी वजह से वह दुखी था। यही कारण रहा कि उसने आत्महत्या कर ली। उधर गिरीश की मौत के बाद उसके परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतिक की पत्नी नीलम सिंह ने कंपनी प्रबंधको पर गिरीश की मौत की जानकारी न देने का आरोप लगाया। पति की मौत की सूचना अन्य किसी से मिली। इसके बाद में कंपनी पहुंची। उन्होंने अपने पति की हत्या का आरोप लगाया है। इस घटना के बाद से मृतक की पत्नी की हालत भी बिगड़ गई, वह बेहोश होकर कंपनी के गेट के बाहर गिर गई। इससे कंपनी अधिकारियों और पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। डॉक्टरों ने बताया कि सदमे के चलते हालत बिगड़ी है। उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि मृतक के तीन बच्चे हैं। कंपनी पं्रबधक ने बताया मृतक के परिजनों की कंपनी की ओर से हर संभव मदद की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कर्मचारी और कंपनी के बीच में कोई विवाद नही था। मृतक के शव को कंपनी की ओर से जौनपुर भेज दिया गया है।