पहले मारी गुप्तांग में लात फिर रेता प्रेमी का गला, शव को ठिकाने लगाने वाला सहेली का प्रेमी गिरफ्तार

गाजियाबाद। टीला मोड़ थाना क्षेत्र के तुलसी निकेतन में उस्तरे से प्रेमी फिरोज सलमानी की उस्तरे से गला काटकर हत्या करने वाली महिला की सहेली के प्रेमी को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस पर हत्या में सहायता करने एवं साक्ष्य छिपाने का आरोप है। एसपी सिटी द्वितीय ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को टीला मोड़ थाना प्रभारी भुवनेश कुमार ने टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर फिरोज सलमानी की हत्या के सबूत मिटाने में सहायता करने वाले प्रवीन कुमार पुत्र राजेंद्र निवासी पांडव गली अर्जुन मोहल्ला मौजपुर दिल्ली को बंथला नहर के पास से गिरफ्तार किया गया। इसके पास से मृतक फिरोज का ओपो कंपनी का मोबाइल बरामद किाय गया। इसके खिलाफ हत्या में सहायता करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़े: लोनी में कूड़े की समस्या का नगर पालिका करेगा निदान, अधिशासी अधिकारी ने बनाया है यह प्लान

मृतक फिरोज सलमानी उर्फ छव्वनी पुत्र इकबाल ने उसके निकाह के साक्ष्य दिए तो मामले की नए सिरे से जांच की गई। मुख्यारोपित प्रीति शर्मा से पूछताछ हुई। इस पर उसने बताया कि निकाह के बावजूद फिरोज उस पर शक करने लगा था। इसको लेकर उनका झगड़ा होता था। वारदात के समय इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। उसने पहले उसके गुप्तांग पर पैर से वार किया। उसके बाद उस्तरे से उसका गला रेत दिया। इस दौरान विजय पार्क, दिल्ली की उसकी सहेली तनु भी मौजूद थीं। तनु व उसके प्रेमी प्रवीन कुमार ने फिरोज के शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाने में मदद की थी।

यह भी पढ़े: गाड़ी चोरी एवं शराब फैक्ट्री का क्राइम ब्रांच ने किया भंडाफोड़, मिस इण्डिया के नाम से बेच रहा था नकली शराब

एसपी सिटी द्वितीय ने बताया कि सर्विलांस की मदद ली गई। प्रीति की सहेली तनु को शनिवार को साक्ष्य मिलने पर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। वहीं, इसके प्रेमी प्रवीन कुमार के खिलाफ साक्ष्य एकत्र करने के बाद इसे गिरफ्तार किया गया। इस पर साक्ष्य छिपाने का आरोप है। पुलिस की जांच में आया कि फिरोज की हत्या करने के बाद प्रीति के कपड़े खून से सन गए थे। उसने उसे पालीथिन में रखकर आटो से सिकंदरपुर में ले जाकर फेंका था। प्रीति ने तनु को बचाने के लिए शुरू में झूठी कहानी रची थी। उसने झूठ बोला था कि शादी से इन्कार करने पर फिरोज की हत्या की थी।बता दें कि टीला मोड़ थाना क्षेत्र के तुलसी निकेतन में लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली 32 वर्षीय प्रीति ने छह अगस्त की रात 23 वर्षीय प्रेमी फिरोज की उस्तरे से गला काटकर हत्या कर दी थी। सात अगस्त की रात शव को ट्राली बैग में रखकर ठिकाने लगाने जाते समय पुलिस ने उसे पकड़ लिया था। उसने शादी से इन्कार करने पर फिरोज की हत्या करने की बात कबूल की थी। प्रीति मूल रूप से कुतुबशेर, सहारनपुर की रहने वाली थी। जबकि फिरोज संभल के शहबाजपुर सूरा नगला का रहने वाला था।