लोनी में कूड़े की समस्या का नगर पालिका करेगा निदान, अधिशासी अधिकारी ने बनाया है यह प्लान

गाजियाबाद। लोनी क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी (ईओ) कृष्ण कुमार भड़ाना ने कवायद तेज कर दी है। लोनी क्षेत्र से निकलने वाले करीब 275 मीट्रिक टन कूड़े-कचरे का रोजाना मशीनों के जरिए निस्तारण होने से लोनी क्षेत्र भी आने वाले दिनों में साफ-स्वच्छ नजर आएगा। वहीं, सड़कों के किनारे कूड़ा फैलता नजर नहीं आएगा। वहीं कूड़े के समस्या से क्षेत्र के लोगों को भी निजात मिलेगी। ईओ कृष्ण कुमार भड़ाना ने पूर्व में अपने कार्यकाल के दौरान खोड़ा नगर पालिका क्षेत्र की तकदीर और तस्वीर बदलने में अह्म भूमिका निभाई थी। उन्होंने विकास योजनाओं को समय से धरातल पर उतारने में पूरी गंभीरता से काम किया। नतीजन नागरिकों को बुनियादी सुविधाओं से महरूम नहीं रहना पड़ा। उसी तर्ज पर अब लोनी क्षेत्र में विकास कार्यों को धरातल पर उतारने में जुट गए है।

यह भी पढ़े: गलती श्रीकांत त्यागी ने की, खामियाजा परिवार ने भी भुगता

घरों से निकलने वाले करीब 225 मीट्रिक टन कचरे का रोजाना मशीनों के जरिए निस्तारण किया जाएगा। इसके लिए 275 मीट्रिक टन क्षमता का कूड़ा निस्तारण केंद्र बनाए जाने का काम अंतिम चरण में है। लोनी नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी (ईओ) कृष्ण कुमार भड़ाना ने बताया कि नगर पालिका परिषद द्वारा बनवाए गए कूड़ा निस्तारण केंद्र में आधुनिक मशीनों को स्थापित करने के लिए इनकी खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए संस्था ने मशीनों की खरीद शुरू कर दी है। इसके लिए कार्यदायी संस्था जल निगम की कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (सीएंडडीएस) शाखा द्वारा कूड़ा निस्तारण प्लांट का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्लांट में मशीनों के स्थापित होने के बाद इसे चालू कराया जाएगा। जल्द ही यह प्लांट तैयार हो जाएगा। इसके बाद लोनी नगर पालिका परिषद क्षेत्र का सारा कूड़ा यहां भेजना शुरू कर दिया जाएगा। इस प्लांट में मशीनें लगाने का काम एक महीने में पूरा हो जाएगा।

यह भी पढ़े:  गाड़ी चोरी एवं शराब फैक्ट्री का क्राइम ब्रांच ने किया भंडाफोड़, मिस इण्डिया के नाम से बेच रहा था नकली शराब

17.50 करोड़ की लागत से बन रहा प्लांट
कूड़ा निस्तारण के लिए प्लांट लगाने की प्रक्रिया 2009 में ही शुरू हो गई थी। मगर जमीन न मिलने के कारण यह प्रस्ताव रोक दिया गया था। 2017 में जमीन मिलने के बाद इस प्रक्रिया को फिर से शुरु किया गया। उस दौरान यहां नगर निगम का कचरा भी पहुंचने की व्यवस्था थी। लेकिन लोगों के विरोध के चलते इसे सिर्फ लोनी नगर पालिका क्षेत्र के लिए बनाने की योजना तैयार की गई। 17.50 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस प्लांट के लिए प्लेटफार्म और अन्य निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। शुरूआत में इसके लिए 5 करोड़ रूपए जारी किए गए थे। रूपए के खत्म होने के बाद प्रदेश सरकार ने दूसरी भी लागू कर दी। अब इसके लिए बचा हुआ फंड भी जारी कर दिया गया हैं।

यह भी पढ़े: गाजियाबाद में बड़ा हादसा, दम घुटने से दंपति और मासूम की मौत, टेंट हाउस में भीषण आग से मचा कोहराम

बता दें कि मुख्यमंंत्री योगी आदित्यनाथ के संज्ञान लेने के बाद इस प्लांट को 15 सितंबर तक चालू करने की तैयारी की जा रही है। लोनी क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण प्लांट लगाने की प्रक्रिया वर्ष-2009 में शुरू की गई थी। लेकिन जमीन नहीं मिलने की वजह से प्रस्ताव अटक गया। 2017 में जमीन मिली तो प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया। नगर निगम का कचरा भी यहां पर पहुंचाने की योजना थी। हालांकि इस पर क्षेत्र के लोगों ने विरोध कर दिया। लोनी नगर पालिका क्षेत्र के लिए ही कूड़ा निस्तारण किया जाएगा। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से पिछले दिनों जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह से जिले में 10 करोड़ रुपए से ज्यादा लागत वाली परियोजनाओं की जानकारी ली गई। इसमें लोनी का सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट भी शामिल था। मुख्यमंत्री ने इस प्लांट को 15 सितंबर तक चालू करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद अब जल निगम की सीएंडडीएस इकाई द्वारा बाकी काम को जल्द पूरा करने के लिए तेजी से कार्य कराया जा रहा हैं। इस प्लांट में मशीनों को लगाए जाने का काम जल्द पूरा हो जाएगा। वहीं, जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह का कहना है कि लोनी नगर पालिका परिषद क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण प्लांट के निर्माण की लगातार निगरानी की जा रही है। लोनी में कूड़ा निस्तारण प्लांट के निर्माण की सूचना मुख्यमंत्री कार्यालय से मांगी गई थी। इस प्लांट को 15 सितंबर तक चालू कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्लांट को जल्द से जल्द चालू कराकर वहां के कूड़े का निस्तारण करने का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।