-घटना के 24 घंटे बाद पुलिस ने किया लूट का खुलासा
-लूट के 10 हजार रुपये, तमंचा घटना में प्रयुक्त चोरी की बाइक बरामद
गाजियाबाद। लोनी थाना क्षेत्र मेंं गुरूवार सुबह हुई डेयरी कारोबारी से लूट मामले में फरार चल रहें लुटेरे को घटना के 24 घंटे बाद मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। बदमाश से डेरी से लूटी गई 10 हजार की रकम, घटना में प्रयुक्त बाइक, एक तमंचा, दो खोका बरामद हुए हैं। पूछताछ में कर लोनी पुलिस ने तीन दिन पूर्व हुई ट्रक चालक से लूट का भी खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने ट्रक चालक से लूटी गई रकम में से ढाई हजार रुपये भी बरामद कर लिए हैं। पकड़े गए लूटेरों को जेल भेज पुलिस फरार बदमाशों की तालश में जुटी है। बता दें कि गुरूवार सुबह इकरामनगर कालोनी में रहने वाला कयाम पुत्र नसीरूद्दीन ने फोन कर पुलिस को सूचना दी थी, कुछ बदमाश आए और डेरी हथियारों के बल पर डेरी के गल्ले में रखे 10 हजार रुपये लूटकर फरार हो गये। सूचना मिलते ही सीओ अतुल कुमार सोनकर लोनी कोतवाली एसएचओ ओपी सिंह मौके पर पहुंचे और निरीक्षण कर घटना की जानकारी ली। सीओ ने बताया कि लूटपाट का मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की धर पकड़ के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन कर किया गया। गठित एक पुलिस टीम शुक्रवार सुबह निठोरा रोड़ रेलवे अंडर पास के निकट लूटेेरों की तलाश में लगी हुई थी। इसी दौरान बाइक सवार एक व्यक्ति को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जबाबी कार्रवाई कर फायरिंग कर दी। जिसमें बदमाश घायल होकर मोटरसाईकिल के साथ रोड किनारे गिर पड़ा। गिरते ही पुलिस टीम बदमाश को दबोच लिया। पुलिस ने तलाशी में बदमाश के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा, एक कारतूस, दो खोका, डेरी से लूटे गये 10 हजार रुपये की रकम बरमाद की है।
टीला मोड़ थाना इलाके में ट्रक चालक से लूटी गई रकम में से 2500 रूपये बरमाद हुए हैं। जिसके बाद पकड़े गये लूटेरे को पुलिस लोनी कोतवाली ले आई। पुलिस पूछताछ में पकड़े गये लूटेरे दानिश पुत्र बख्तियार निवासी टोली मौहल्ला लोनी ने बताया कि सुबह करीब साढ़े चार बजे तमन्ना डेरी से अपने साथी अदिल उर्फ अदली निवासी ईदगाह रोड लोनी, फिरोज निवासी लोनी, सुहैल पुत्र साजिद निवासी निठोरा रोड बिजली घर के निकट व दीपक निवासी जावली ने 10 हजार रुपये लूट की वारदात को अंजाम दिया था। लूटे गये 10 रुपयों का बंटवारा न होने के कारण मेरे ही पास रखे थे। लूटेरे ने यह भी बताया कि तीन दिन पूर्व ही टीला मोड़ थाना इलाके में साथियों के साथ मिलकर राजवाहे किनारे एक ट्रक चालक को लूटा था। सीओ ने बताया कि बदमाश ने बरामद बाइक 13 मई को डाबर तालाब कालोनी से चोरी की थी। घायल बदमाश को पुलिस ने उपचार के गाजियाबाद के एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस टीम अन्य फरार बदमाशों की धर पकड़े लिए संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
















