महिला को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

उदय भूमि ब्यूरो
गाजियाबाद।लोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत गढ़ी कटैया गांव में सोमवार की दोपहर बाइक पर बैठी एक महिला की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। गोली महिला के सिर में लगने के बाद लहुलूहान होकर सड़क पर गिर पड़ी। हत्यारे हत्या करने के बाद मौके से फरार हो गए। मृतक महिला की शिनाख्त के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। मौके पर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। एसपी ग्रामीण नीरज कुमार जादौन ने बताया कि मृतक महिला की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है। हत्यारों को जल्द गिरफ्ता किया जाएगा। लोनी थाना प्रभारी बिजेंद्र भड़ाना ने बताया कि सोमवार दोपहर फोन पर सूचना मिली कि गढ़ी कटैया गांव में महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने प मौके पर पहुंचे। बेहोशी हालत में पड़ी महिला को अस्पातल में ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। आस पास के लोगों से मृतका की शिना त का प्रयास किया। लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतका एक युवक की बाइक पर जा रही थी। किसी बात को लेकर दोनों में कहा सुनी हुई। फिर वहां से चले गये कुछ समय बाद गोली चलने की आवाज आई। गोली की आवाज सुनते ही लोगों में हडक़ंप मच गया। गोली लगते ही महिला की मौत हो गई। वारदात को अंजाम देकर बाइक सवार मौके से फरार हो गया।

स्पा सेंटर में काम करने वाली महिला की हत्या,आरोपी गिरफ्तार

इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के मकनपुर की रहने वाली नोएडा में स्पा सेंटर में कार्य करने वाली महिला की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इंदिरापुरम सीओ अंशु जैन ने बताया कि मकनपुर निवासी राहुल ने सूचना दी थी कि उसकी बहन नोएडा के जगत फार्म में स्पा सेंटर मेें कार्य करती है। गत 6 अगस्त से वह लापता है। परिजनों ने नोएडा समेत अन्य जगह छानबीन की। मगर नहीं मिली। नोएडा में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई। देर शाम नहर में मिले महिला के शव की पहचान कराई तो बताया कि महिला फोन पर मुस्तफा नामक युवक से बात करती थी। एसएसपी ने भी मुआयना किया। हत्यारोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीम लगाई गई। मुस्तफा पुत्र सईदुल इस्लाम निवासी गांव दासपारा पश्चिम बंगाल हाल पता इंदिरापुरम ज्ञानखंड-2 को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद से छुरी और महिला का मोबाइल बरामद किया गया।