-शहर में लगेंगी सुंदर लाईट बढ़ेगी सुंदरता, जगमग होगी शहर की सड़कें
गाजियाबाद। शहर में बड़ी संख्या में सड़कों पर रात में अंधेरा छाया रहने के चलते अब शहर के सभी 100 वार्डों में नई 10-10 एलईडी लाइटों को लगाने का काम जल्द शुरू होगा। मेयर सुनीता दयाल ने इस संबंध में प्रकाश प्रभारी आश कुमार को प्रत्येक वार्ड में 10-10 एलईडी लाइट लगाने के निर्देश दिए हैं। मेयर ने बताया कि दीपावली पर्व पर प्रत्येक वार्ड 30 लाइट लगी थी। इसके अतिरिक्त 10-10 लाइटें प्रत्येक वार्ड में लगाने का जल्द काम शुरू होगा। शहर में सुंदर लाइट लगने से सुंदरता बढ़ेगी। वहीं, शहर की सड़कें भी लाइटों से रोशन होगी। मेयर ने कहा कि नगर निगम सदन की बैठक में लिए गए निर्णय के बाद दीपावली पर 30-30 लाइटें प्रत्येक वार्ड में लगाने का कार्य पूरा किया गया। इससे जिन सड़कों पर अंधेरा रहता था।
वहां पर लाइट लगने के बाद वह सड़क रोशन हो गई है। मेयर ने पार्षदों की मांग पर प्रत्येक वार्ड में 10-10 लाइटें लगाने के निर्देश दिए हैं। ताकि वार्डों की सड़कों पर अंधेरा न रहे। इन लाइटों को लगाने का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही शहर में सुंदर लाइटों को लगवाने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के भी निर्देश दिए है। डेकोरेटिव लाइट लगने से शहर में प्रकाश व्यवस्था से सुंदरता बढ़ेगी। जिन स्थानों पर अंधेरा है, वहां भी प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ की जाएगी। जिससे कि कोई दुर्घटना न हो सकें। प्रकाश व्यवस्था शहर के मुख्य मार्गों के लिए की जाएगी। जिससे शहर में आने-जाने वाले लोगों को शहर सुंदर और साफ दिखाई दे सकें।
















