26 को होगा 26वें ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन

-अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा परिचय सम्मेलन में देश के साथ विदेशी युवा भी दिखा रहे रुचि
-परिचय सम्मेलन से हजारों युवाओं ने चुने जीवन साथी, सफल दाम्पत्य जीवन कर रहें व्यतीत

गाजियाबाद। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा 26-27 अक्टूबर को अग्रसेन भवन में 26वें युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सोमवार को राजनगर आरडीसी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान महासभा के मुख्य संरक्षक पंडित जितेन्द्र कुमार गौड़ ने बताया कि सम्मेलन के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर तक रहेगी। इस दिन तक पंजीकरण कराने वालों की ब्यौरा महासभा की गौरव पत्रिका में अंकित कराया जाएगा। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कराने वालों का परिचय वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। परिचय सम्मेलन में अब तक 102 युवती और 250 युवक अभी तक अपना पंजीकरण करा चुके हैं। व्यक्तिगत रूप से प्रत्येक ब्राह्मण व्यक्ति ने अपने-अपने क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया है. लेकिन ब्राह्मण समाज सामाजिक दृष्टि से कमजोर कहलाता है. हम सब विभिन्न गोत्र के ब्राह्मण संगठित होंगे तो देश का विकास भी जल्द होगा, देश तेजी से तरक्की करेगा।

महासभा के जिलाध्यक्ष जयनंद शर्मा व सुभाष शर्मा ने बताया कि हवन पूजन के साथ 26 अक्टूबर को सम्मेलन शुरू होगा। इसका उद्घाटन सांसद सत्यपाल ब्रहाचारी, कांग्रेस विधायक मंडल दल अराधना मिश्रा, महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पीताम्बर शर्मा, कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, एमएलसी श्रीचंद शर्मा शामिल होंगे। उन्होंने बताया हर ब्राह्मण अपने क्षेत्र में विद्वान है। डॉक्टर, इंजीनियर आदि हर क्षेत्र में ब्राह्मणों ने उल्लेखनीय कार्य किया है। ब्राह्मण समाज के संगठित होने पर चुनौतियों का भी डटकर सामना कर सकता है। हमें हिम्मत करके संगठित होकर आगे बढऩा चाहिए। ब्राह्मण समाज को अब जागना होगा। अब स्थितियां बदल रही हैं। इसलिए ब्राह्मण समाज को वैवाहिक परिचय सम्मेलन के बारे में भी चिंता करनी चाहिए। क्योंकि, जिस समाज ने चिंतन करना छोड़ा वो समाज कालबाह्य हो जाता है। ब्राह्मणों की भाषा, बोली, त्यौहार, रीति-रिवाज, खान-पान एक जैसा है।

इसलिए, ब्राह्मणों को भी अब अन्य गौत्रों में रोटी-बेटी का व्यवहार करना चाहिए। तभी ब्राह्मण समाज संगठित हो सकेगा। जेके गौड़ ने बताया कि सम्मेलन में देश ही नहीं बल्क विदेशों से बड़ी संख्या में लोग शामिल होने के लिए उत्साहित हैं। 500 से अधिक पंजीकरण हो जाएंगे। अभी तक जो 25 परिचय सम्मेलन हुए हैं, वे बेहद सफल रहे हैं और उनके माध्यम से आज हजारों युवा योग्य जीवन साथी पाकर सफल दाम्पत्य जीवन जी रहे हैं। यही कारण है कि आज अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा गाजियाबाद की ख्याति देश ही नहीं विदेश तक में फैल चुकी है और विदेशी युवा भी इसमें रूचि दिखा रहे हैं। इस मौके पर पं. रमा कांत शर्मा, पं. विजय भारद्वाज, पं. संदीप शर्मा, पं. हरिओम शर्मा, पं. आशुतोष शर्मा, पं. हिमांशु भारद्वाज, पं. धीरज भार्गव, पं. सुभाष शर्मा, पं. डीडी शर्मा, पं. हरिओम शर्मा, पं. अशोक शर्मा, पं. विष्णु शर्मा, डॉ संजीव शर्मा, पं. आर के शर्मा, पं. नरेंद्र शर्मा, पं. अमित भारद्वाज आदि भी मौजूद रहे।