-डुडा पीएम स्वनिधि योजना के लिए बैंकों से समन्वय कर तेजी से कराए लाभार्थियों के काम: नगर आयुक्त
गाजियाबाद। मोहन नगर जोन के लाजपत नगर व अर्थला में शनिवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 3000 की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित हुए। 1063 पात्रों को योजनाओं का लाभ मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा एवं राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल अग्रवाल उपस्थित हुए। जिन्होंने सरकारी योजनाओं के लिए क्षेत्र वासियों का उत्साहवर्धन किया। नगर निगम से कार्यक्रम के नोडल प्रभारी अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव ने बताया कि नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व में लगातार विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
लगभग 34 कार्यक्रम संपन्न हो चुके हैं। आगे भी इसी प्रकार योजना के तहत कार्यवाही चल रही है। जिसमें सरकारी योजनाओं के संबंध कैंप कई स्थानों पर कार्यक्रमों के तहत लग रहे हैं। भारत सरकार से आई हुई वैन का शहर में कई स्थानों पर स्वागत भी हो रहा है। उसके द्वारा दिए गए संदेश जन-जन तक पहुंच रहा है। नगर आयुक्त प्रतिदिन कार्यों की रिपोर्ट भी जांच रहे हैं।
जिसके क्रम में नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत चल रहे कार्यक्रमों में पीएम स्व निधि योजना को बढ़ावा देते हुए पात्रों को सहूलियत देने के लिए डूडा विभाग अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। नगर आयुक्त द्वारा परियोजना अधिकारी संजय पथरिया को बैंकों से समन्वय कर बेहतर कार्य तेजी से करने के लिए कहा गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से मोहन नगर जोन के कई क्षेत्र वासियों को योजनाओं का लाभ मिला।


















