गाजियाबाद। गर्भवती महिला व शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए मुख्यमंत्री के आदेश पर प्रत्येक माह की 9 तारीख को सभी गर्भवती महिलाओं की जांच सभी सीएचसी व पीएचसी पर महिला डॉक्टरों दी की जाती है। साथ ही उन्हें स्वास्थ्य वर्धक सामग्री भी वितरित किया जाता है। शनिवार को वैशाली स्थित प्राथमिक चिकित्सा केंद्र पर पूर्व पार्षद डॉ मनोज गोयल द्वारा गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य वर्धक सामग्री वितरित की गई।
लगभग 60 महिलाओं को यह सामग्री दी गई। पूर्व पार्षद डॉ. मनोज गोयल ने बताया प्रत्येक माह की 9 तारीख को वैशाली स्थित प्राथमिक चिकित्सा केंद्र पर गर्भवती महिलाओं की विभिन्न टेस्टों से स्वास्थ्य की जांच की जाती है, ताकि हाई रिस्क केसों की पहचान की जा सके, ताकि उनका समय पर इलाज हो सके। साथ महिलाओं को स्वास्थ्य वर्धक सामग्री दी गई। जिससे वह और उनका बच्चा दोनों ही स्वस्थ रह सकें। इस अवसर पर प्रबंधक डॉक्टर रितु वर्मा, रश्मि, पवित्र, रोशन, मोहित सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

















