गोपाष्टमी पर नंदी पार्क में निगम अधिकारी और गौ प्रेमियों ने गौमाता की सेवा कर लिया आशीर्वाद

-नगर निगम ने दीपों से सजाई नंदिनी पार्क गौशाला, गौ माता को चुनरी ओढ़ाकर उतारी आरती

गाजियाबाद। श्रद्धा, आस्था और भक्ति का संगम शनिवार को शहर की गौशालाओं में देखने को मिला। गोपाष्टमी के पर्व पर सुबह से ही लगातार गौशालाओं में रौनक है। लोग गौ माताओं का पूजन करने गौशालाओं में पहुंचे। नगर निगम की नंदिनी पार्क गौशाला में गाय का पूजन कर गोपाष्टमी मनाई गई। निगम अधिकारियों सहित गो प्रेमियों ने भी पहुंचकर गाय का पूजन किया, गौ माता को गुड खिलाकर और फूलों की माला पहनाकर तिलक लगाकर उनकी पूजा की।
उप मुख्य पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉक्टर अनुज कुमार सिंह ने बताया इस बार गोपाष्टमी पर्व भव्य रूप से मनाया गया। दिवाली की तरह ही नंदिनी पार्क गौशाला को दीपों से पूरी तरह सजाया गया।

साथ ही विशेष सफाई अभियान भी चलाया गया। इसी के साथ-साथ गौ प्रेमियों ने उत्साह पूर्वक गोपाष्टमी मनाई। गौशाला में गौ माता की पूरी श्रद्धा से सेवा की जा रही है। गौ माता के प्रति कृतज्ञता प्रदर्शित करने के लिए ये पर्व मनाया जाता है। गायों को तिलक लगाकर, माला पहनाकर तथा गुड़, चना व हरी घास खिलाकर गोपूजन किया। सभी गोवंशों को अपने हाथ से गुड़ खिलाया और वहां कार्य करने वालों को मिठाई भी बांटी गई। नगर आयुक्त के नेतृत्व में गोवंशों स्थान पर विशेष रूप से उत्सव मनाया जा रहा है।

शहर में गोवंश का पूजन करने वालों के द्वारा भी नंदिनी पार्क गौशाला पहुंचकर गोवंशों की सेवा भी की जा रही है। मौके पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आशीष, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ शैलेन्द्र सिंह उपस्थित रहे। नगर आयुक्त का कहना है कि नगर निगम नंदिनी पार्क गौशाला में बेहतर व्यवस्थाओं के साथ जुटा हुआ है। गौ प्रेमी भी गौ सेवा को लेकर विशेष रूप से गोवंशों का ध्यान रख रहे हैं।