एक युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान में अधिकारी तेजी लाएं: अभिनव गोपाल

-एक युद्ध नशे के विरुद्ध कार्यक्रम व रैली को लेकर सीडीओ ने की बैठक
-18 अक्टूबर को राज्य मंत्री डॉ. देवेंद्र शर्मा करेंगे रैली का शुभारंभ

गाजियाबाद। युवाओं को नशे से बचाने के लिए ‘एक युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान चलाया जाएगा।बड़ी संख्या में लोगों को नशे ने चपेट में ले रखा है। कम उम्र के युवक एवं किशोर भी नशे की चपेट में आकर जीवन बर्बाद कर रहे हैं। नशे से युवाओं को बचाने के लिए एक युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान चलाया जाएगा। युवा पीढ़ी को नशे के सेवन से बचाने के लिए जिला प्रशासन ने अभियान में तेजी लाने की कार्रवाई को तेज कर दिया है। सोमवार को दुर्गावती देवी सभागार विकास भवन में सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अभिनव गोपाल की अध्यक्षता में एक युद्ध नशे के विरुद्ध रैली के शुभारंभ के संबंध में बैठक आयोजित की गई। सीडीओ ने बताया जनपद गाजियाबाद के एक युद्ध नशे के विरुद्ध रैली का शुभारंभ / उद्घाटन उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष द्वारा 18 अक्टूबर को 1 बजे किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि उपरोक्त कार्यक्रम में कक्षा 9 तथा कक्षा 11 के बच्चों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों आशा, प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों, एएचटीयू, एसजेपीयू प्रभारी, अध्यक्ष एवं सदस्य बाल कल्याण समिति, एनसीसी, एनएसएस स्काउट युवक मंगल दल, खिलाड़ी, नेहरू युवा केंद्र के बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। सीडीओ ने निर्देशित किया कि उपरोक्त सभी को प्रतिभाग कराने के लिए संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों एवं नोडल नामित कर उन्हें सूचित करने का कष्ट करायें। जिससे कि अधिक से अधिक बच्चों/ प्रतिभागियों को रैली में शामिल कर, कार्यक्रम को सफल बनाया जा सकंे।  युवाओं को नशे से बचाना हम सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है। इसे जन आंदोलन का रूप दिया जाना चाहिए। बैठक में बीएसए ओम प्रकाश यादव, पवन कुमार भाटी कार्यक्रम अधिकारी, पूनम बिश्नोई उप क्रीडा अधिकारी, वीरेंद्र कुमार वर्मा उप श्रम आयुक्त और आबकारी विभाग से आबकारी निरीक्षक अखिलेश बिहारी वर्मा आदि उपस्थित थे।