अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के कार्यवाहक अध्यक्ष/उपाध्यक्ष किशनपाल सिंह तोमर का हुआ भव्य स्वागत

-अंकुर तंवर को मिली महानगर की कमान, समाज को एकजुट करने का आह्वान

गाजियाबाद। नवयुग मार्केट में बुधवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष/उपाध्यक्ष किशनपाल सिंह तोमर एडवोकेट (कवि सुकुमार) के गाजियाबाद आगमन पर कार्यकर्ताओं ने फूलों की माला पहनाकर और श्रीराम जी का अयोध्या मंदिर का चित्र देकर स्वागत किया। वहीं अंकुर तंवर को महानगर अध्यक्ष की कमान सौंपी गई। अंकुर तंवर को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए महाराणा प्रताप जी का चित्र और फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया गया।

नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष/उपाध्यक्ष किशनपाल सिंह तोमर ने राजपूत समुदाय के साथ-साथ समाज के कमजोर वर्ग सहित सभी धर्मों और पृष्ठभूमि के लोगों के लिए पूर्ण समर्पण और ईमानदारी के साथ कड़ी मेहनत करने की सलाह दी। उन्होंने कहा वह समुदाय की शिकायतों को उजागर करेंगे और समाज की भलाई के लिए पूर्ण समर्पण के साथ काम करेंगे। अंकुर तंवर को समुदाय के प्रति समर्पण, सत्यनिष्ठा और सेवा की भावना रखते हैं इसलिए उनको महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा हालात के सताए क्षत्रियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए महासभा पूरी तरह से कटिबद्ध है।

महासभा लगातार क्षेत्रीय बैठकों के माध्यम से समाज के लोगों को एकजुट करने का अभियान चला रही है। किसी को कोई समस्या हो तो वह महासभा के सामने रखे, उसका निस्तारण कराया जाएगा। वहीं नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष अंकुर तंवर ने कहा महासभा ने जिस तरह मुझ पर विश्वास जताते हुए इतनी बड़ी जिम्मेदारी है। उसका पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ निर्वहन किया जाएगा। समाज को एकजुट करने के लिए भी अभियान चलाकर उनके हक की लड़ाई लड़ी जाएगी। जल्द ही महानगर की कार्यकारिणी का गठन कर युवाओं को भी जोड़ने का कार्य किया जाएगा। इस दौरान अनारक्षित जाति संरक्षण महासभा भारत के प्रदेश अध्यक्ष पनसज तोमर, कपिल शर्मा उर्फ (पुजू भैया), शिवांशु शर्मा, एडवोकेट विकास भदौरिया, गौरव गुप्ता और दीपक भारद्वाज आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।