-प्रोसेसिंग फीस के रूप में दो करोड़ 43 लाख 50 हजार रुपये का राजस्व हुआ प्राप्त
गौतमबुद्ध नगर। जिले की 3 शराब की दुकानों का आवंटन बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में ई-लॉटरी के माध्यम से हुआ। इन दुकानों के लिए 469 आवेदन आए थे। आवंटन प्रक्रिया के दौरान पुलिस भी मौजूद रही। इस दौरान कलेक्ट्रेट के बाहर दुकान निकलने की बाट जो रहे लोगों की भारी भीड़ लगी रही। अनुज्ञापियों को तीन दिन में लाइसेंस की फीस जमा करनी होगी। इन दुकानों से करीब 97 लाख 20 हजार रुपये की लाइसेंस फीस राज्य सरकार को प्राप्त होगी। ई-लॉटरी के द्वितीय चरण में विज्ञापित दुकानों पर कुल 469 आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे, जिससे राज्य सरकार को प्रोसेसिंग फीस के रूप में दो करोड़ 43 लाख 50 हजार रुपये प्राप्त हुए है। शराब की दुकानों को लेने के लिए आवेदनकर्ताओं ने रिकॉर्ड तोड़ आवेदन किए।
दुकानों के आवंटन से जिला आबकारी विभाग ने सरकार का खजाना भर दिया है। सरकार के राजस्व की बढोत्तरी को लेकर जनपदीय आबकारी विभाग हर दिन नए प्रयास कर रहा है। विभिन्न मदों से होने वाली आय को बढ़ाने के जिला आबकारी अधिकारी अपनी कार्रवाई को अंजाम दे रहे है। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देशन में बुधवार को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आबकारी विभाग की नवसृजित दुकानों का ई लॉटरी के माध्यम से आवंटन किया गया। जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि जिन आबकारी दुकानों का आवंटन किया गया है, उसमें ग्राम सैनी की 1 मॉडल शॉप, ग्रेटर नोएडा सेक्टर-135 एवं सेक्टर-8 की विदेशी मदिरा की 2 दुकान सम्मिलित हैं। शराब की दुकान के लिए कुल 469 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 3 लोगों का ई-लाटरी के माध्यम से दुकान के लिए चयन किया गया।
इन दुकानों से करीब 97 लाख 20 हजार रुपये की लाइसेंस फीस राज्य सरकार को प्राप्त होगी। ई-लॉटरी के द्वितीय चरण में विज्ञापित दुकानों पर कुल 469 आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे, जिससे राज्य सरकार को प्रोसेसिंग फीस के रूप में दो करोड़ 43 लाख 50 हजार रुपये प्राप्त हुए है। अनुज्ञापियों को तीन दिन में लाइसेंस की फीस जमा करनी होगी। इस दौरान डीसीपी राम बदन सिंह, आबकारी आयुक्त द्वारा नामित सहायक आबकारी आयुक्त दौराला अरविंद सिंह, पुलिस के अधिकारी गण, आबकारी विभाग के संबंधित अधिकारी एवं आवेदनकर्ता उपस्थित रहे।


















