-भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री को भाजपा नेता सरदार एसपी सिंह ने दी जीत की बधाई
गाजियाबाद। अल्पसंख्यक आयोग उप्र के पूर्व सदस्य सरदार एसपी सिंह ने सोमवार को पार्टी के केंद्रीय कार्यालय पर पहुंच कर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल को मध्य प्रदेश, राजस्थान व छत्तीसगढ़ में प्रचंड बहुमत के लिए बधाई दी। श्री सुनील बंसल ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देशवासियों को सम्मान के साथ साथ समुचित विकास देने की गारंटी की व कार्यकर्ताओं के लग्न व उत्साह की जीत है। स
भी कार्यकर्ता अभी से 2024 के लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुट जाएं, निश्चित रूप से लोगों की अपेक्षाओं पर खरे उतरते हुए पार्टी भारी बहुमत से तीसरी बार भी मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी नाम केवलम, मोदी नाम केवलम ( सिर्फ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाम) काफी है। उन्होंने कहा कि हर घर मोदी, घर घर मोदी, मोदी है तो मुमकिन है…यह नारा नहीं, हकीकत है। लोगों ने इस पर विश्वास किया है। महागठबंधन का चेहरा भ्रष्टाचार का है। तुष्टिकरण का है एवं हमेशा चुनाव के समय झूठ वादे करके अफवाह फैलाने का है।
















