संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी: नगर स्वास्थ्य अधिकारी

-मलेरिया व अन्य संचारी रोगों की रोकथाम के लिए नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने ली बैठक
-जागरूकता अभियान के लिए सफाई नायकों के साथ बनाई कार्य योजना

गाजियाबाद। शहर में कहीं भी संचारी रोग न फैले इसको लेकर शनिवार को नगर निगम मुख्यालय में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश कुमार ने समस्त सफाई नायकों के साथ बैठक की। बैठक में सभी को आंतरिक वार्डों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए, फॉगिंग का कार्य, एंटी लारवा छिड़काव का कार्य, शहर वासियों को संचारी रोगों की रोकथाम के लिए जागरूक करने के लिए निर्देशित किया। संचारी रोगों के नियंत्रण के लिए जागरूकता जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग लोगों को जागरूक करे कि किस तरह से बचाव कर स्वस्थ्य रहना है। जागरूकता से ही बीमारियों पर काबू पाया जा सकता है। इसलिए संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए बीमारियों की जानकारी के साथ बचाव के लिए भी जागरूक किया जाएं।

उन्होंने कहा स्वस्थ्य समाज के लिए साफ-सफाई, रहन सहन, शुद्ध खान-पान का होना बहुत आवश्यक हैं। अपने आस पास सफाई रखे तो कई तरह की बीमारियां दूर हो जाती हैं। अभियान के तहत लोगों को संचारी रोगों से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। उसमें जन सहयोग भी आवश्यक हैं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने सफाई नायकों को हर घर को संचारी रोगों की रोकथाम के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए। मौके पर एमएमजी हॉस्पिटल के हेल्थ एडमिनिस्ट्रेर, सीनियर मलेरिया ऑफिसर नरेंद्र, चीफ सेनेटरी फूड ऑफिसर, जोनल सेनेटरी फूड ऑफिसर उपस्थित रहे।

नगर आयुक्त के निर्देश अनुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम निरंतर संचारी रोगों की रोकथाम पर कार्य कर रही है। अभियान के रूप में एंटी लारवा छिड़काव का कार्य भी हो रहा है। मलिन बस्तियों में भी अभियान के रूप में सफाई कराई जाए जिसके लिए सफाई नायकों को मॉनिटरिंग प्रबल करने की निर्देश दिए गए। 180 सफाई नायकों की टीम संचारी रोग की रोकथाम के लिए सफाई मित्रों के साथ मिलकर मलेरिया डेंगू व संचारी रोगों की रोकथाम के लिए लड़ाई लडऩे को तैयार हैं। जिसके लिए कार्य योजना बनाई गई। एसबीएम टीम और स्वास्थ्य विभाग की टीम संचारी रोगों से बचाव के लिए जन-जन को जागरूक करने का काम कर  रही है। जिसमें, पूरी बाजू के कपड़े पहनने, घर के आसपास सफाई बनाए रखना, पानी एकत्रित न होने देना व अन्य उपचार हेतु शहर निवासियों से अपील भी की जा रही है।